26.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 309 अंक चढ़ा

मुंबई, 14 अक्टूबर। भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला है। बीएसई का सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर 309 अंक या 0.38 प्रतिशत चढ़ने के बाद 81,690.83 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई का निफ्टी 98.70 अंक या 0.40 प्रतिशत चढ़ने के बाद 25,062.9 पर कारोबार कर रहा है। बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 981 शेयर हरे, जबकि 401 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1830 शेयर हरे और 901 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी बैंक 185.30 अंक या 0.36 प्रतिशत चढ़ने के बाद के 51,357.60 पर है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 7.80 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़ने के बाद 59,220.50 स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 100 इंडेक्स 77.95 अंक या 0.30 प्रतिशत चढ़ने के बाद 26,132.05 पर है। सेंसेक्स पैक में विप्रो, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा टॉप गेनर्स हैं। लूजर्स की लिस्ट में भारती एयरटेल , टाटा मोटर्स, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, नेस्ले, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक टॉप लूजर्स हैं। एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक, जकार्ता और सोल के बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिकी शेयर बाजार बीते कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुए थे। बाजार के जानकारों के अनुसार, “इस महीने, 11 अक्टूबर तक, एफपीआई ने 58710 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची है। इस बड़े पैमाने पर बिक्री का बाजार पर कोई गंभीर प्रभाव नहीं पड़ा है क्योंकि पूरी एफपीआई बिक्री डीआईआई द्वारा अवशोषित कर ली गई है, जो निरंतर फंड प्रवाह प्राप्त कर रहे हैं।” बीते हफ्ते आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स कारोबार के अंत में 230.05 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के बाद 81,381.36 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 34.20 अंक या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के बाद 24,964.25 पर बंद हुआ।

अन्य ख़बरें

‘मैं और मेरा’ नहीं, ‘हम और हमारा’ ही समाधान है : मोहन भागवत

Newsdesk

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading