30.8 C
Jabalpur
April 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

डांसिंग वीडियो पर ट्रोलर्स ने किए भद्दे कमेंट्स तो भड़कीं ‘दीपिका’, दिया करारा जवाब

मुंबई, 15 अक्टूबर टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर करती रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो को लेकर जमकर ट्रोल हो रही हैं। इसके बाद उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। टीवी एक्ट्रेस दीपिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो हाल ही में शेयर किया, जिसमें वह फाल्गुनी पाठक के गाने ‘अइयो रामा’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि यह एक ‘अनपॉलिश या बिना अभ्यास का वीडियो था। टीवी एक्ट्रेस दीपिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो हाल ही में शेयर किया, जिसमें वह फाल्गुनी पाठक के गाने ‘अइयो रामा’ पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि यह एक ‘अनपॉलिश, बिना तैयारी या बिना अभ्यास का वीडियो था। एक्ट्रेस को अपने अनपॉलिश वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। इस बीच एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स पर निशाना साधते हुए लिखा ‘नफरत करने वाले नफरत करेंगे, मैं उन्हें ट्रोल करने जा रही हूं और यहां मैं आपको यह अनपॉलिश, बिना अभ्यास, बिना तैयारी, गंदे डांसिंग वीडियोज पोस्ट कर नीचा दिखाने का मौका दे रही हूं।’ टीवी जगत की खूबसूरत एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ‘नहीं मुझे ट्रोलर्स नहीं चाहिए, लेकिन, मैं अपने व्यस्त शेड्यूल के साथ सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना चाहती हूं।‘ उन्होंने आगे लिखा हां, मैं बेहतर कर सकती हूं। लेकिन, बेहतर करने के लिए हमें अभ्यास की जरूरत होती है और अभ्यास के लिए हमें समय की जरूरत होती है और मेरे पास बस इतना ही समय है। संध्या फेम एक्ट्रेस ने कहा कि ‘अब आगे बढ़ो और कहो कि मैं यह जानबूझकर करती हूं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।‘ टीवी एक्ट्रेस ने हैशटैग #ट्रोलर्स #स्ट्रेटटॉक #आईलवमाईसेल्फ #दीपिकासिंह यूज कर अपनी बात रखी। ‘दीया और बाती हम’ जैसे शो कर घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस अपने हालिया शो ‘मंगल लक्ष्मी’ में काम करती नजर आ रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने आईएएनएस को बताया कि ट्रोल होने और आलोचनाओं के बारे में उन्हें कैसा महसूस होता है। दीपिका ने आईएएनएस को बताया कि ‘इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं इसे बहुत शालीनता से स्वीकार करती हूं, क्योंकि मेरे आसपास मेरे माता-पिता, पति और मेरे ओडिसी डांस टीचर जैसे लोग हैं। उनके साथ रहकर मैंने शालीनता और जीवन तथा परिस्थितियों को स्वीकार करना सीखा है, क्योंकि आप इससे बच नहीं सकते, चाहे कितनी भी सफलता क्यों न हो।‘ एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ‘उन्हें लगता है कि जब उन्हें बिना किसी कारण के ट्रोल किया जाता है, तो वह और भी अच्छा कर रही होती हैं।‘ इस बीच दीपिका सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल वह कलर्स पर प्रसारित शो ‘मंगल लक्ष्मी’ में नजर आ रही हैं’।

अन्य ख़बरें

रिलीज के लिए तैयार सॉन्ग ‘जी लेंगे’, पलक तिवारी ने शेयर की पहली झलक

Newsdesk

जब 18 साल की नरगिस ने किया एक्टिंग डेब्यू तो नाम था ‘रोड़ा’, ऐसे बनीं सिनेमा जगत की ‘शम्मी आंटी

Newsdesk

दीनानाथ मंगेशकर: पांच साल की उम्र में संगीत की शुरुआत, नाटकों में निभाते थे महिला पात्रों का किरदार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading