November 5, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

तीन दशक बाद बनेगा ‘फौजी’ का सीक्वल, शाहरुख खान की जगह मुख्य किरदार में होंगे विक्की जैन

SRK-starrer ‘Fauji’ gets a part 2 after three decades, Vicky Jain to star as lead

मुंबई, 16 अक्टूबर। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के पहले प्रोजेक्ट ‘फौजी’ का तीन दशक के बाद सीक्वल बनने जा रहा है। इस सीक्वल में विक्की जैन और गौहर खान मुख्य भूमिकाओं में होंगे। फिल्ममेकर संदीप सिंह ‘फौजी 2’ के जरिए टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन को लॉन्च करने वाले हैं। इसमें विक्की जैन कर्नल संजय सिंह का किरदार निभाएंगे, जबकि गौहर खान लेफ्टिनेंट कर्नल सिमरजीत कौर के किरदार में नजर आएंगी। संदीप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टरों का परिचय देते हुए कैप्शन में लिखा, “भारत में अब तक का सबसे प्रतिष्ठित शो वापस आ रहा है। हम अपने असली नायकों का जश्न मनाने के लिए ‘फौजी 2’ के साथ वापसी कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। इस शानदार यात्रा में हमारे साथ जुड़ें।” फौजी 2 में आशीष भारद्वाज, उत्कर्ष कोहली, रुद्र सोनी, अयान मनचंदा, नील सतपुड़ा, सुवंश धर, प्रियांशु राजगुरु, अमन सिंह दीप, उदित कपूर, मानसी और सुष्मिता भंडारी भी नजर आएंगी। फिल्ममेकर ने कहा कि सबसे बेहतरीन शो एक नए और रोमांचक संस्करण में आएगा। उन्होंने कहा, “1989 के फौजी ने हमें एक शाहरुख खान दिया, जिन्होंने न केवल अपने अपरंपरागत लुक के साथ बल्कि अपनी असाधारण ऊर्जा और प्रतिभा के साथ पूरे देश को मोहित कर दिया। शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह बने। ‘फौजी 2’ के साथ मैं इतिहास को फिर से लिखने और हर भारतीय, विशेषकर युवाओं से जुड़ने की उम्मीद करता हूं।” संदीप ने आगे बताया, “हमने एक ऐसी कहानी को बनाने के लिए पिछले छह महीने तक विचार किया है जो दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखेगी। यह शो भावना से भरपूर है और यह सेना के जवानों के जीवन, सांस्कृतिक और धार्मिक मतभेदों के बावजूद उनके संबंधों और देश की सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण को करीब से दिखाएगा। ‘फौजी 2’ साहस और प्रेरणा की कहानी है।

अन्य ख़बरें

एससी-एसटी आरक्षित सीटों के अनिवार्य बदलाव की मांग पर सुप्रीम कोर्ट की दोटूक, कहा- संसद जाएं याचिकाकर्ता

Newsdesk

रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा

Newsdesk

वसुबारस पर्व पर गडकरी, शिंदे समेत महाराष्ट्र के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, गौमाता की पूजा को बताया कृतज्ञता का प्रतीक

Newsdesk

Leave a Comment