November 5, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

‘बिग बॉस 17′ फेम सना ने नहीं मानी चुनौतियों से हार, बताया कैसे किया सामना

मुंबई, 17 अक्टूबर। ‘बिग बॉस 17′ से सुर्खियों में आई सना रईस खान ने हाल ही में अपना एक अनुभव साझा किया। अपने पेशे की चुनौतियों से डट कर मुकाबला करने की कहानी बताई। ये भी बताया कि कैसे वो अपने वकालत के पेशे और जिंदगी में सामंजस्य बनाकर आगे बढ़ती हैं। सना की मानें तो जिंदगी और प्रोफेशन को लेकर विचार स्पष्ट है।कहती है ‘मैं काम को उसकी अहमियत और जरूरत के हिसाब से प्राथमिकता देती हूं।‘ नामी वकील टीम वर्क पर भरोसा करती हैं। यही वजह है कि प्रशासनिक जिम्मेदारियों को मैनेज करने के लिए अपनी टीम बना रखी है। उन्होंने बताया कि टीम की वजह से ही उन्हें अपने काम पर फोकस करने में मदद मिलती है। रियलिटी शो स्टार ने आगे कहा ‘मैं पहले एक वकील थी, लेकिन ‘बिग बॉस’ ने मुझे पूरे भारत में पहचान दिलाई और अब देश की आम जनता सनसनीखेज और हाई-प्रोफाइल मामलों को लेकर मेरे केस के बारे में जानती है। ‘बिग बॉस 17’ के बाद ‘इंद्राणी नेटफ्लिक्स डॉक्यू’ सीरीज ने मुझे इंटरनेशनल पहचान दिलाई।‘ यह देश का सबसे बड़ा मर्डर केस था जिसे सीरीज ने जाहिर किया। फिर सना रईस खान ने अपने प्रोफेशन में आने वाली अन्य मुसीबतों और चुनौतियों पर भी खुलकर बात की। सना ने बताया कि ‘मेरे पेशे में बहुत जोखिम है, जहां लोगों की जान दांव पर लगी होती है। मैं सोशल जस्टिस में विश्वास रखती हूं जानती हूं कि हरेक केस के साथ लोगों की जिंदगी और मौत जुड़ी होती है।‘ सना ने फिर उन धमकियों का जिक्र किया जिसने उन्हें परेशान तो किया लेकिन डट कर मुकाबला करने का सबक भी दिया। उन्होंने बताया, ‘हरियाणा एनकाउंटर केस में अपनी मुवक्किल दिव्या पाहुजा के लिए लड़ते समय मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। खैर मैंने उसे जमानत दिलाई लेकिन फिर उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना की वजह से मैं काफी दिनों तक परेशान थी। ‘बिग बॉस’ फेम स्टार ने बताया कि ‘समय बीतने के साथ मुझे अहसास हुआ कि मैं अपने काम से समाज में किस तरह का प्रभाव डाल सकती हूं, क्योंकि अल्लाह ने मुझे इस पेशे में रखा है, जहां मैं लोगों की जान बचा सकती हूं और खुशी का कारण बन उन्हें दूसरा जीवन दे सकती हूं।‘ सना रईस खान ने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया। कहा ‘मुझे हमेशा से खेल का शौक रहा है और जल्द ही एक नए स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट की घोषणा होगी

अन्य ख़बरें

एससी-एसटी आरक्षित सीटों के अनिवार्य बदलाव की मांग पर सुप्रीम कोर्ट की दोटूक, कहा- संसद जाएं याचिकाकर्ता

Newsdesk

रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा

Newsdesk

वसुबारस पर्व पर गडकरी, शिंदे समेत महाराष्ट्र के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, गौमाता की पूजा को बताया कृतज्ञता का प्रतीक

Newsdesk

Leave a Comment