24.4 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

जर्मनी में 3 महीने बाद कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज

बर्लिन, 29 जनवरी | जर्मनी में अक्टूबर 2020 के बाद पहली बाद कोरोनावायरस मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी ने इसकी जानकारी दी। यहां सात दिनों के भीतर पाए गए नए संक्रमणों की संख्या क्रिसमस से ठीक पहले चरम पर थी।

रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूड (आरकेआई) के अनुसार, दैनिक कोरोना संक्रमण गुरुवार को पिछले सप्ताह के स्तर से 17,553 मामले दर्ज किए गए।

जर्मनी में कोरोनावायरस महामारी की संख्या बढ़कर 2,194,562 पहुंच गई है।

आरकेआई ने कहा कि रोजाना होने वाली मौतों की संख्या, गुरुवार को 941 रही, जो सबसे अधिक है।

आरकेआई के अनुसार, जर्मनी में अब तक इस घातक कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 55,450 पहुंच गई है।

देश में कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए, जर्मनी में नवंबर 2020 की शुरूआत में दूसरी बार लॉकडाउन लगाया गया।

जर्मनी में गैर-जरूरी दुकानें, स्कूल और रेस्तरां बंद हैं और सख्त संपर्क प्रतिबंध लागू हैं।

अन्य ख़बरें

ब्रिक्स बैठक में मोदी का संदेश, आपसी हित और सम्मान से आगे बढ़ें भारत-चीन

Newsdesk

ट्रंप का दावा: रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने पर जताई सहमति

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading