September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में 11 से 13 नवंबर तक ‘भारत शिक्षा एक्सपो’ का आयोजन

ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में 11 से 13 नवंबर तक 'भारत शिक्षा एक्सपो' का आयोजन

ग्रेटर नोएडा, 17 अक्टूबर। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में ‘भारत शिक्षा एक्सपो’ का आयोजन 11 से 13 नवंबर के बीच होगा। इसकी तैयारी के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने इंडिया एक्सपो मार्ट और ग्रेटर नोएडा स्थित शिक्षण संस्थानों व शिक्षा जगत की प्रमुख हस्तियों के साथ बैठक की। इसमें आयोजन की तैयारी से जुड़े तमाम पहलुओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि शिक्षा के विश्व गुरू के रूप में भारत की भूमिका को रेखांकित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और एक्सपो मार्ट की तरफ से यह आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि यह एक्सपो असीमित शैक्षिक अवसरों का पता लगाने और छात्रों की भविष्य को नया आकार देने में अहम भूमिका निभाएगा। यह आयोजन छात्रों के भविष्य के लिहाज से शिक्षा का प्रारूप तय करने के लिए एक साझा मंच तैयार करेगा। भारत शिक्षा एक्सपो में कार्यशालाओं और इंटरैक्टिव प्रयोगशालाओं के जरिए प्रतिभागियों की सफलता के लिए मजबूत आधार तलाशने का प्रयास किया जाएगा। इस आयोजन के जरिए वैश्विक बाजार में उभरती मांगों को देखते हुए शैक्षिक ढांचा तैयार करने में भी मदद मिलेगी। एक्सपो मार्ट की तरफ से जानकारी दी गई कि भारत शिक्षा एक्सपो में अलग-अलग जोन बनाए जाएंगे। स्कूल जोन में प्राइमरी से सेकेंडरी एजुकेशन पर फोकस किया जाएगा। कॉलेज और विश्वविद्यालय जोन में उच्च शिक्षण संस्थाओं, वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर्स, रिसर्च के अवसरों आदि पर फोकस होगा। इसके अलावा स्किल डेवलपमेंट, फिजिकल एजुकेशन और स्पोर्ट्स जोन भी होंगे, जिससे तमाम आधुनिक एवं तकनीक युक्त जानकारी प्राप्त हो सकेगी। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने आयोजन को सफल बनाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों से बढ़-चढ़कर भागीदारी करने के लिए आह्वान किया है। भारत शिक्षा एक्सपो के आयोजन के लिए एक कोर्स समिति बनाई गई है, जिसमें प्राधिकरण की एसीईओ, इंडिया एक्सपोर्ट मार्ट के चेयरमैन और सीईओ, भारत शिक्षा एक्सपो 2024 के चेयरपर्सन डॉ. हरिवंश चतुर्वेदी सहित 10 प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं।

अन्य ख़बरें

अधारताल में 15 वर्षीय छात्र से ₹500 मांगने का आरोप, इनकार पर मारपीट; बचाने पहुंचे बड़े भाई पर नुकीली वस्तु से हमला

Newsdesk

गणेश पंडाल की सजावट कर रहे युवक से शराब के लिए ₹1000 मांगने का आरोप, इनकार पर तीन युवकों ने की मारपीट

Newsdesk

मूर्तिकार मनोज सोनकर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading