35.5 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

असम में ट्रेन हादसा, डिबालोंग में लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतरे

असम में ट्रेन हादसा, डिबालोंग में लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतरे

गुवाहाटी, 18 अक्टूबर। असम के दीमा हसाओ जिले में गुरुवार को अगरतला-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। यह ट्रेन लुमडिंग डिवीजन के डिबालोंग स्टेशन के पास डिरेल हुई है। अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे (एनएफआर) के अधिकारियों ने कहा कि दीमा हसाओ जिले में एक ट्रेन दुर्घटना का शिकार हुई है। इसमें कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। एक शख्स को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई जाने वाली अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गुरुवार सुबह अगरतला से रवाना हुई थी। जैसे ही ट्रेन दोपहर करीब चार बजे लुमडिंग-बरदारपुर हिल सेक्शन के डिबालोंग रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तो अचानक ट्रेन का इंजन समेत आठ डिब्बे पटरी से उतर गए।

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे (एनएफआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि ट्रेन के पटरी से उतरने की जानकारी मिलने के बाद बचाव और बहाली कार्य तेज हो गया है। दुर्घटना राहत चिकित्सा ट्रेन को घटनास्थल पर मदद के लिए रवाना कर दिया गया है। इसके साथ ही लुमडिंग-बदरपुर सिंगल लाइन सेक्शन पर ट्रेनों के परिचालन को स्थगित कर दिया गया है।

कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के कारण कई अन्य ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इनमें गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल ट्रेन, रंगिया-सिलचर-रंगिया एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन और सिलचर-गुवाहाटी-सिलचर एक्सप्रेस शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अगरतला-लोकमान्य तिलक ट्रेन के डिब्बों के पटरी से उतरने के कारण गुरुवार और शुक्रवार को मणिपुर, दक्षिणी असम, त्रिपुरा और मिजोरम के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। बता दें कि बड़ी संख्या में एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें दीमा हसाओ जिले के अंतर्गत लुमडिंग-बरदारपुर पहाड़ी खंड के सिंगल ट्रैक से गुजरती हैं। ये लाइन मणिपुर, दक्षिणी असम, त्रिपुरा और मिजोरम को जोड़ती है।

अन्य ख़बरें

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की प्रभारी कलेक्टर ने की समीक्षा

Newsdesk

फुटपाथ निर्माण कार्य अधूरा, 31 मई से शुरू नहीं हो सकेगा रोड ओव्हर ब्रिज पर यातायात

Newsdesk

कम वसूली होने पर होगी कार्यवाही : सीईओ बघे शाखा प्रबंधकों, पर्यवेक्षकों एवं संस्था प्रबंधकों की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading