November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

पाकिस्तान एक बला, उसके साथ वैसा ही व्यवहार हो जिसका वो हकदार : भाजपा

जम्मू, 22 अक्टूबर। जम्मू-कश्मीर के रियासी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने गांदरबल आतंकी हमले की निंदा की है। मंगलवार को आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा पाकिस्तान के साथ वैसा व्यवहार किया जाना चाहिए, जिसका वो हकदार है। भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने आईएएनएस से कहा कि प्राइवेट कंपनी में काम कर रहे इंजीनियर की भी आतंकवादियों ने हत्या कर दी। उनके पिता और बाकी परिवार के लोग इससे बहुत परेशान हैं। उनके परिवार का कैसे गुजारा होगा सबको इसकी चिंता हैं। उन्होंने आगे कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे हैं और आश्वासन दिया है कि उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। इस निंदनीय घटना को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनको जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा।

भाजपा सांसद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अमन और शांति बढ़ रही थी, यहां पर विधानसभा चुनाव हुए हैं, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है। बहुत सालों बाद जम्मू-कश्मीर में चुनी हुई सरकार आई है। लेकिन, आतंकवादी इस मौके की तलाश में थे कि किसी आतंकवादी घटना को अंजाम दिया जाए और यहां की शांति को भंग किया जाए। वो इसमें सफल भी रहे। जुगल किशोर शर्मा ने आगे कहा कि अब सरकार और केंद्रीय अर्धसैनिक बल, आर्मी और पुलिस सबका ये प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द आतंकवादी घटना को अंजाम देने वाले दोषियों को ढूंढ कर उनको मौत के घाट उतारा जाए। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को लेकर उन्होंने कहा कि पाक एक ऐसी बला है, जो कभी भी सुधरने का नाम नहीं लेगी। ऐसे में पाकिस्तान के साथ भी वैसा ही व्यवहार किया जाना चाहिए, जिसका वो हकदार है।

अन्य ख़बरें

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एपी सिंह की ली जगह

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकरा सकता है तूफान

Newsdesk

Leave a Comment