42.5 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

झारखंड मेंजेएलकेएम ने 25 और प्रत्याशियों के नाम घोषित किए

रांची, 22 अक्टूबर। ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ (जेएलकेएम) ने मंगलवार को 25 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने अब तक राज्य की कुल 53 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। एनडीए और इंडिया ब्लॉक की पार्टियों से इतर राज्य में इतनी अधिक संख्या में सीटों पर चुनाव लड़ने वाली इस पार्टी को तीसरे राजनीतिक कोण के उभार के तौर पर देखा जा रहा है। जेएलकेएम के अध्यक्ष जयराम कुमार महतो झारखंड की राजनीति में हाल के वर्षों में भीड़ जुटाने वाले नेता के रूप में उभरे हैं। इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में इस संगठन ने राज्य की 14 में से आठ सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। इनमें छह सीटों पर इसके उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे थे। कुल मिलाकर पार्टी को लगभग साढ़े आठ लाख वोट मिले थे।

जेएलकेएम को हाल में भारत निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक पार्टी के तौर पर मान्यता दी है। पार्टी के अध्यक्ष जयकुमार कुमार महतो के हस्ताक्षर से जारी चौथी लिस्ट के अनुसार चतरा से उमेश भारती, सिमरिया से जितेंद्र कुमार राम, बहरागोड़ा से दिनेश कुमार महतो, बड़कागांव से बालेश्वर मेहता, चक्रधरपुर से बसंती पूर्ति, तोरपा से लक्ष्मण पाहन, सिसई से सुशील टोपनो, ईचागढ़ से तरुण कुमार महतो, बिशुनपुर से यशोदा देवी, पांकी से ओंकार नाथ जायसवाल, लातेहार से संतोष कुमार पासवान, मनिका से बलवंत सिंह चेरो, हटिया से अयूब अली, कोलेबिरा से अजय एक्का को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी तरह जुगसलाई से विनोद स्वांसी, नाला से रघुवीर यादव, जामताड़ा से तरुण गुप्ता, जमशेदपुर पश्चिमी से प्यारे लाल साहू, रामगढ़ से पनेश्वर महतो, मनोहरपुर से दिलबर खाखा, जगरनाथपुर से लक्ष्मी नाथ गगराई, बिश्रामपुर से विवेक तिवारी, मधुपुर से सद्दाम अंसारी, बोरियो से उमेश मदैया और गढ़वा से सोनू कुमार यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।

अन्य ख़बरें

क्या है ‘हरामी नाला’? अमित शाह के दौरे से फिर चर्चा में आया संवेदनशील सीमा क्षेत्र

Newsdesk

बंगाल सरकार ने बाड़ लगाने के लिए 7 दिनों में बीएसएफ को 600 हेक्टेयर जमीन सौंपी: अमित शाह

Newsdesk

बकरीद पर सौहार्द की अपील, इमरान मसूद बोले- राहुल गांधी ही एनडीए को दे सकते हैं चुनौती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading