19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

अफगानिस्तान : विस्फोट में तीन बच्चों की मौत, तीन घायल

गजनी, 22 अक्टूबर। अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में एक उपकरण के फटने से तीन बच्चों की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रांतीय पुलिस कार्यालय के मुताबिक, सोमवार को प्रांत के कारा बाग जिले में बच्चे आलू के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान एक उपकरण में विस्फोट हो गया, जिससे तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के पहले छह महीनों में बारूदी सुरंगों और विस्फोटक अवशेषों के विस्फोटों में कुल 292 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में अधिकांश बच्चे थे।

युद्ध से तबाह अफगानिस्तान दुनिया में सबसे अधिक बारूदी सुरंगों से प्रभावित देशों में से एक है, जहां हर महीने दर्जनों लोग (जिनमें अधिकतर बच्चे होते हैं) मारे जाते हैं और अपंग हो जाते हैं। बता दें कि हाल ही में पूर्वी अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत में सुरक्षाबलों ने हथियारों का एक जखीरा बरामद किया था। सेना को तोपों सहित विभिन्न प्रकार के हथियार और गोला-बारूद मिले थे। सेना को जो हथियारों का जखीरा मिला था, उसमें दो विमान भेदी बंदूकें, दर्जनों एके-47 राइफलें, हजारों गोलियां और कई अन्य सैन्य उपकरण शामिल थे। अफगानिस्तान में अगस्त 2021 में अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना की वापसी के बाद, अफगान कार्यवाहक सरकार ने युद्धक टैंकों सहित हजारों हथियार एकत्र किए। तब से सुरक्षाबलों के बाहर किसी को भी अवैध रूप से हथियार रखने की अनुमति नहीं है।

अन्य ख़बरें

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने तंजानिया को 48-20 से हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश

Newsdesk

कांग्रेस की लड़ाई व्यापारियों के खिलाफ नहीं, वोट के अधिकार के लिए है: रविंदर शर्मा

Newsdesk

यूपी एमएलसी चुनाव: मेरठ की दोनों सीटों पर भाजपा का कब्जा, मतगणना के दौरान कई जगहों पर हंगामा

Newsdesk

Leave a Comment