July 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइमहेडलाइंस

अफगानिस्तान बम धमाके में 12 की मौत

काबुल, 31 जनवरी | अफगानिस्तान में हुए बम धमाके में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। प्रांतीय सरकार ने अपने एक बयान में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शनिवार सुबह एक कार बम हमले में नंगरहार के शिरजाद जिले में सेना के एक ठिकाने को निशाना बनाया गया।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, धमाके के बाद मीडिया को भेजे गए अपने एक बयान में तालिबानियों ने इसकी जिम्मेदारी ली है।

अपने एक बयान में आतंकवादी समूह के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, “सेना के ठिकाने को निशाना बनाकर किए गए एक आत्मघाती हमले में 50 सैनिक मारे गए और घायल हुए हैं।”

हालांकि, हमले को लेकर किए गए इस दावे की जांच अभी बाकी है।

यहां बाद में पुलिस डिस्ट्रिक्ट 5 में काबुल के पोल-ए-कंपनी इलाके में चुंबकीय बम के एक पुलिस वैन से टकराने की वजह से एक और नागरिक के घायल होने की सूचना मिली है।

पुलिस प्रवक्ता फरदौज फरामर्ज ने कहा, इसके घंटों बाद काबुल शहर के पुलिस डिस्ट्रिक्ट 4 में सलीम कारवां इलाके में एक और बम के कार संग टकराने से विस्फोट हुआ, जिसमें एक की जान गई है और तीन अन्य घायल हुए हैं।

प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता जमाल बारिकजई ने पुष्टि करते हुए कहा, कंधार प्रांत के पंजवेई जिले में सड़क किनारे एक बम के रिक्शा से टकराने से फिर से एक विस्फोट हुआ, जिसमें एक बच्चे सहित तीन लोगों की जान गई है।

दोहा में अफगान सरकार और तालीबानी समूह के बीच शांति वार्ता की धीमी प्रगति और पैदा हुए गतिरोध के चलते इस बीच लक्षित हिंसक घटनाओं में इजाफा देखने को मिला है।

अन्य ख़बरें

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में भोजपुर पुलिस ने एसटीएफ अधिकारी को किया गिरफ्तार

Newsdesk

राष्ट्रपति ट्रंप ने जरूरी मिनरल्स पर नियंत्रण सख्त करने का लिया फैसला, डिफेंस प्रोडक्शन एक्ट किया लागू

Newsdesk

भारतीय-अमेरिकी सेना के डॉक्टर ने बिना खोपड़ी खोले ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading