July 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

दूरदर्शन पर फिर से प्रसारित होगा शाहरुख खान का शो ‘फौजी’, दर्शक देख सकेंगे पूरे एपिसोड

मुंबई, 24 अक्टूबर | बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का पहला बड़ा टीवी शो ‘फौजी’, जो 1989 में आया था, अब दूरदर्शन चैनल पर फिर से दिखाया जा रहा है। इसमें शो के सभी 13 एपिसोड दिखाए जाएंगे। शाहरुख खान के पहले टीवी सीरियल फौजी का पुनः प्रसारण गुरुवार से शुरू हो रहा है। एपिसोड हर सोमवार से गुरुवार तक डीडी नेशनल पर प्रसारित किए जाएंगे, जिससे प्रशंसक इस शो को फिर से देख सकेंगे। दूरदर्शन की महानिदेशक कंचन प्रसाद ने कहा ‘फौजी एक क्लासिक है, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है। हम ‘फौजी 2’ का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फौजी के एपिसोड को फिर से प्रसारित करना इस शो की जड़ों से फिर से जुड़ने और फौजी 2 के सामने आने से पहले इसकी सफलता और लोकप्रियता का जश्न मनाने का एक सही तरीका है। फौजी का निर्देशन राजकुमार कपूर ने किया था और उन्होंने इस शो के साथ शाहरुख खान को पहला बड़ा ब्रेक दिया था। ‘फौजी’ एक भारतीय सेना के कमांडो रेजिमेंट की ट्रेनिंग पर आधारित शो है। यह शाहरुख खान का टेलीविजन में डेब्यू था और सुपरस्टार ने लेफ्टिनेंट अभिमन्यु राय की भूमिका निभाई थी। इस शो में राकेश शर्मा ने मेजर विक्रम विक्की राय, अमीना शेरवानी ने किरण कोचर, मंजुला अवतार ने कैप्टन मधु राठौर की भूमिका निभाई थी। शो में पहले राकेश को शो में मुख्य किरदार जबकि, शाहरुख को दूसरे मुख्य किरदार में होना था। शाहरुख खान फौजी के बाद अजीज मिर्जा द्वारा निर्देशित टीवी सीरीज ‘सर्कस’ में नजर आए थे। इसके बाद शाहरुख खान ‘इडियट’, ‘उम्मीद’, ‘वागले की दुनिया’ और अंग्रेजी भाषा की फिल्म ‘इन विच एनी गिव्स इट दोज वन्स’ में नजर आए थे। सुपरस्टार ने 1992 में फिल्म ‘दीवाना’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उन्होंने दिव्या भारती और ऋषि कपूर जैसे कलाकारों के साथ काम किया था। यह फिल्म शाहरुख खान के करियर के लिए ब्लॉकबस्टर साबित हुई। ‘किंग खान’ ने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है और भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। शाहरुख खान को भारत सरकार ने पद्म श्री, फ्रांस सरकार ने ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स और लीजन ऑफ ऑनर समेत कई सम्मानों से सम्मानित किया किया है।

अन्य ख़बरें

‘जेन जी का मतलब राष्ट्र प्रथम’, विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में युवाओं ने पीएम मोदी से साझा किए अनुभव

Newsdesk

सरकार पेपर लीक रोकने के सख्त प्रावधानों के साथ ‘लोक परीक्षा संशोधन विधेयक’ करेगी पेश

Newsdesk

अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार, 4 लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading