23.1 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

पांच देश रत्न मार्ग से कोई छेड़छाड़ नहीं, केवल छवि खराब करने की कोशिश : शक्ति यादव

पटना, 24 अक्टूबर। राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा हाल ही में खाली किए गए सरकारी बंगले से कथित तौर पर चोरी के आरोपों पर राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने प्रतिक्रिया दी है। आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 5 देश रत्न मार्ग में, किसी प्रकार का कोई छेड़छाड़ नहीं किया गया है। जिस रूप में 5 देश रत्न मार्ग मिला था, वह बिल्कुल उसी रूप में है, हर चीज उसी रूप में है, लेकिन भारतीय जनता ने इस मामले में सियासत करने की कोशिश की। भाजपा का आरोप निराधार है। बिना किसी वजह के तेजस्वी यादव की छवि खराब करने की कोशिश की गई।

तेजस्वी यादव अपने कर्तव्यों से कभी चूकते वाले नेता नहीं है। अगर कोई कुछ गलत करेगा तो, उसे परिणाम भुगतना पड़ेगा। इस बंगले में पहले राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव रहा करते थे, लेकिन अपने पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें यह बंगला खाली करना पड़ा। इसके बाद, सम्राट चौधरी को यह बंगला दिया गया। बीते दिनों इस बंगले को लेकर खूब राजनीतिक बवाल देखने को मिला, जब तेजस्वी यादव पर यह आरोप लगे कि वह बंगले का सारा सामान अपने साथ ले गए। राजद ने इन आरोपों को घटिया राजनीति से प्रेरित बताया था।

अन्य ख़बरें

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद एमपी सरकार नर्सिंग छात्रों के नतीजे जल्द जारी करने की दिशा में आगे बढ़ी

Newsdesk

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को ग्रासरूट लेवल पर हर महीने 2,000 रुपए का प्रोत्साहन मिलेगा: सीएम रेखा गुप्ता

Newsdesk

नीम करोली बाबा की जन्मस्थली बनेगी भव्य धाम, यूपी सरकार बनाएगी 13वां पर्यटन सर्किट: मंत्री जयवीर सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading