29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आईफोन 13 हो सकता है लॉन्च

सैन फ्रांसिस्को, 31 जनवरी | एप्पल की योजना कथित तौर पर अगले साल अपने आईफोन 13 लाइनअप को पेश करने की है और अब एक नई रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि इस सीरीज को ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया जाएगा, जो फेस आईडी के साथ एक दूसरा बायोमेट्रिक ऑप्शन होगा। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, एप्पल अपनी अगली पीढ़ी के आईफोन्स में सैमसंग गैलेक्सी एस21 के कुछ फीचर्स को शामिल का सकता है।

खबरों के मुताबिक, एक पूर्व कर्मचारी ने कहा है कि कंपनी इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडिंग के लिए ऑप्टिकल सेंसर पर काम कर रही है, जो कि अल्ट्रासॉनिक सॉल्यूशन के मुकाबले कहीं अधिक भरोसेमंद हो सकता है।

इससे पहले, एप्पल के एनालिस्ट मिंग-ची कुओ ने भी खुलासा किया था एप्पल का ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट पर काम जारी है और शायद इसे आईफोन 13 सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है।

अन्य ख़बरें

‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ का आज होगा उद्घाटन, 150 ‘डीप-टेक’ स्टार्टअप लगाएंगे स्टॉल

Newsdesk

बाजार की पाठशाला: रिटायरमेंट के बाद चाहिए प्रतिमाह 50,000 रुपये की इनकम? जानिए कितना करना होगा निवेश

Newsdesk

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

Leave a Comment