27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

हैदराबाद में मोमोज खाने से महिला की मौत, 50 लोग बीमार

Woman dies, 50 fall ill after eating momos in Hyderabad

हैदराबाद, 28 अक्टूबर। हैदराबाद में बंजारा हिल्स में सड़क किनारे एक फूड स्टॉल पर मोमोज खाने से एक महिला की मौत हो गई और करीब 50 अन्य बीमार हो गए। कुछ पीड़ितों ने सोमवार को बंजारा हिल्स पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को उन्होंने एक स्टॉल से मोमोज खाए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मोमोज बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। रेशमा बेगम (31), उनके बच्चे और सिंगदकुंता बस्ती के कई अन्य लोगों ने शुक्रवार को मोमोज खाए थे। शनिवार को उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। वे इलाज के लिए बंजारा हिल्स के विभिन्न अस्पतालों में गए। रेशमा बेगम की हालत गंभीर होने पर उन्हें निजाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनआईएमएस) में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई। अधिकारियों को संदेह है कि मोमोज के अलावा मेयोनीज और चटनी के कारण भी भोजन विषाक्त हो सकता है। इस बीच, पेद्दापल्ली जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की लगभग 36 छात्राएं संदिग्ध भोजन विषाक्तता के कारण बीमार हो गईं। यह घटना रविवार रात मुथारम मंडल मुख्यालय में घटी। छात्राएं खांसी और सांस लेने में तकलीफ से पीड़ित थीं। सभी को पेद्दापल्ली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के. प्रमोद कुमार के अनुसार, सभी छात्राओं की हालत स्थिर है। फूड पॉइजनिंग की संभावना से इनकार करते हुए डीएमएचओ ने कहा कि अगर छात्राओं ने विषाक्त भोजन खाया होता तो उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत होती। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि खांसी के अलावा किसी भी छात्रा ने उल्टी और दस्त की शिकायत नहीं की।

अन्य ख़बरें

राहुल गांधी ने की 1 नवंबर के रामलीला मार्च में शामिल होने की अपील, बोले-लाठीचार्ज से मत डरिए

Newsdesk

दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित

Newsdesk

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

Leave a Comment