30.3 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैली

भीख मांगने वाली देवकू बाई ने दिया राम मंदिर निर्माण के लिए दान

बैतूल (मप्र), 1 फरवरी | अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए हर वर्ग और समाज के लोग दान दे रहे हैं। वनवास काल में भक्ति भाव से सराबोर शबरी ने राम को जूझे बेर सिर्फ इसलिए खिलाए थे कि राम के मुंह में कहीं खट्टे बेर न जाए। ठीक इसी तरह मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की एक आदिवासी महिला देवकू बाई जो भीख मांगती है उसने सौ रुपये की चिल्लर मंदिर निर्माण के लिए दान दी है। राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह का काम चल रहा है। आठनेर ब्लॉक मुख्यालय पर घर-घर जाकर भिक्षा मांगकर अपना पेट भरने वाली देवकू बाई की मंशा भी राम मदिर निर्माण में अपना योगदान देने की रही है, यही कारण है कि उसने भीख में जुटाई चिल्लर को जमा किया और सौ रुपये की चिल्लर दान दे दी।

विकास नगर के कार्यकर्ताओं को एक एक रुपये जुटाकर इकटठा की गई चिल्लर को सौंपते हुए उसने कहा कि चाहे जितना भी समय लग जाए पर भगवान आते जरूर हैं। देवकू बाई की यह बात सुनकर निधि संग्रह के लिए वाडरें में पहुंचे कैलाश आजाद सहित कर्यकर्ताओं की आंखे भर आई। भिक्षा मांगकर जीवन यापन करने वाली देवकु बाई ने खुशी-खुशी 10 रु और 20 रु के नोट के साथ खुल्ले पैसे देकर पूरे 100 रुपए की रसीद कटवाई।

अन्य ख़बरें

19 जून का पंचांग: माता लक्ष्मी की पूजा के लिए खास दिन, जानिए शुभ मुहूर्त

Newsdesk

हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाइगा बद्ध कोणासन,

Newsdesk

हायपोथायरायडिज्म का कारण बन सकती हैं ये 5 गलतियां,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading