29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

अमिताभ बच्चन ने वरुण धवन से पूछा- बेटी के लिए क्या सोचा नाम?

मुंबई, 30 अक्टूबर। अमिताभ बच्चन अपने क्विज आधारित रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के आगामी एपिसोड में शानदार निर्देशकों की जोड़ी राज और डीके (राज निदिमोरु और कृष्णा डीके) और वरुण धवन के साथ भावुक पलों को साझा करते नजर आएंगे। इस दौरान बिग बी ने अभिनेता से बेटी का नाम भी पूछा। सीजन 16 के आगामी एपिसोड में वरुण धवन और डायनेमिक डायरेक्टर जोड़ी राज और डीके हॉट सीट पर बैठेंगे। वरुण धवन अपनी बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में वह केबीसी के मंच पर पहुंचे, जहां अमिताभ बच्चन के साथ मजेदार बातें करते नजर आए। आगामी एपिसोड में बिग बी और वरुण पिता बनने के अपने सफर के बारे में बात करते हैं। बिग बी, वरुण धवन को उनकी बेटी के आगमन पर हार्दिक बधाई देते हैं बिग बी ने कहा ‘यह दिवाली उनके लिए बहुत खास होगी क्योंकि देवी लक्ष्मी उनके घर आई हैं।

अमिताभ ने ‘स्टूडेंट ऑफ दी ईयर’ अभिनेता से कहा ‘क्या आपने उनके लिए कोई नाम सोचा है?’ इस पर वरुण मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, ‘हां, हमने सोचा है, हालांकि हमने अभी तक इसे साझा नहीं किया है।‘ ‘मैं अभी भी उसके साथ जुड़ना सीख रहा हूं। आपने कहा था कि जब एक बच्चा घर आता है तो सब कुछ बदल जाता है।‘ ‘भेड़िया’ अभिनेता ने बच्चन से पूछा कि पिता बनने पर उनकी भावनाएं कैसी थीं तो इस पर भावुक नजर आए बिग बी ने कहा बहुत बढ़िया रहा। वरुण ने मजाकिया अंदाज में पूछा ‘क्या आपको पर्याप्त नींद मिली या बच्चे ने आपको जगाए रखा? बिग बी ने हंसते हुए कहा ‘ओह, हम नींद तो ले लेते थे मगर हमेशा एक चिंता लगी रहती थी क्या सब कुछ ठीक है?

अमिताभ ने बताया कि उस समय एक नया गैजेट आया था, जिसे हम बिस्तर के पास रखते थे और अगर बच्चा थोड़ी सी भी आवाज करता तो यह हमें सचेत कर देता था। वह गैजेट बहुत काम आया! यही नहीं ‘कलंक’ अभिनेता ने तत्काल बिग बी से घर पर नवजात के साथ व्यस्त शेड्यूल को बैलेंस करने के लिए कुछ पेरेंटिंग सलाह भी मांग डाली। इस पर बिग बी ने मुस्कुराते हुए मजेदार जवाब दिया। अभिनेता ने कहा ‘यहां एक सुनहरा नियम है अपनी पत्नी को खुश रखें, जब वह संतुष्ट होती हैं तो बाकी सब ठीक हो जाता है।‘ बिग बी ने आगे कहा ‘एक खुश पत्नी का मतलब एक खुश बेटी है, याद रखें पत्नी सबसे पहले है। वरुण धवन ने बिग बी से अपनी पत्नी नताशा के लिए एक विशेष संदेश भी साझा करने के लिए कहा, जिसमें पिता को अपने बच्चों के साथ समय बिताने में आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया गया है। इस पर गर्मजोशी से मुस्कुराते हुए अमिताभ कैमरे की तरफ देखते हैं और कहते हैं नताशा, कौन बनेगा करोड़पति में आपका स्वागत है! आपके पति यहां शानदार खेल रहे हैं, आशा है कि खूब कमाई करें, ढेरों फिल्में मिलें और आपका ख्याल रखें।‘ ‘यहां खेलने के बाद वह आपके लिए एक खास तोहफा भी लाएंगे।‘ ‘नताशा जी, बस एक छोटी सी विनती है कृपया उन्हें ज्यादा परेशान न करें।‘ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।

अन्य ख़बरें

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान

Newsdesk

Leave a Comment