September 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘लाल सिंह चड्ढा’ रिलीज होने तक आमिर बंद रखेंगे फोन

मुंबई, 1 फरवरी | आज के दौर में जहां इंसान फोन के बिना एक पल नहीं रह सकता है, वहीं सुपरस्टार आमिर खान ने फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ रिलीज होने तक अपना मोबाइल फोन बंद रखने का फैसला लिया है। आमिर ने अपना यह फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि फोन से उनके काम में रुकावटें पैदा हो रही हैं। आमिर जब भी किसी प्रोजेक्ट पर काम करते हैं, तो उसे वह पूरी लगन से पूरा करते हैं। इस बार भी अपनी अगली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के प्रति वह पूरी तरह से समर्पित हैं और नहीं चाहते कि काम के पूरा होने तक इसमें कोई अड़चन आए और इसी बात को सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने अपने फोन को बंद रखने का निश्चय किया है।

यह फिल्म इस साल की अब तक की बहुप्रतीक्षित रिलीज है, जो कि क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान भी हैं।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading