23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

रायपुर में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, नागपुर से कोलकाता के लिए भरी थी उड़ान

रायपुर, 14 नवंबर। नागपुर से कोलकाता जा रहे विमान में बम होने की धमकी मिलने के बाद इमरजैंसी लैंडिंग कराई गई। आपात लैंडिंग रायपुर एयरपोर्ट पर कराई गई। पायलट को विमान के क्रू से जानकारी मिली थी कि विमान में बम है। इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रायपुर एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग कराई गई। जांच में जब सब कुछ ठीक पाया गया तो विमान को कोलकाता के लिए रवाना कर दिया गया। रायपुर के सीएसपी लम्बोदर पटेल ने आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने बताया है कि नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना मिली थी। एक यात्री ने क्रू को कॉल किया था। जिसके बाद जानकारी पायलट से साझा की गई। चूंकि, नजदीक में रायपुर एयरपोर्ट था। इसलिए विमान के पायलट ने एटीसी से संपर्क किया और इंडिगो फ्लाइट को रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। उन्होंने बताया है कि एयरपोर्ट पुलिस की निगरानी में फ्लाइट की जांच की गई। फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। इसके अलावा यात्रियों और उनके सामानों की जांच भी गई। लेकिन, संदिग्ध कुछ भी नहीं मिला है। जांच के बाद इंडिगो फ्लाइट को यहां से कोलकाता के लिए रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिस यात्री ने कॉल की थी। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार विमान में करीब 187 यात्री सवार थे। जब बम की घटना की सूचना मिली तो यात्रियों की सांस अटक गई थी। रायपुर एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जांच के बाद विमान को रवाना कर दिया गया। बता दें कि अक्टूबर माह में कोलकाता से बिलासपुर आने वाले फ्लाइट में भी बम की सूचना मिली थी। हालांकि, जांच में यह सिर्फ अफवाह निकली थी।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नितिन नवीन भाजपा महासचिवों की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Newsdesk

Leave a Comment