30.2 C
Jabalpur
June 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

उपचुनाव: उत्तर प्रदेश में नौ सीटों के लिए मतदान शुरू

लखनऊ, 20 नवंबर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की नौ सीटों में उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए आयोग ने विशेष तैयारियां की हैं।मतगणना 23 नवंबर को होगी। मीरापुर (मुजफ्फरनगर), कुन्दरकी (मुरादाबाद), गाजियाबाद, खैर सुरक्षित (अलीगढ़), करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर नगर), फूलपुर (प्रयागराज), कटेहरी (अम्बेडकरनगर) और मझवां (मिर्जापुर) सीट पर मतदान शुरू हो गया है। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उपचुनाव में कुल 1917 मतदान केंद्रों के 3718 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) पर मतदान हो रहा है। इन मतदेय स्थलों में 1237 संवेदनशील हैं। मतदान पर पैनी नजर रखने के लिए आयोग ने 9 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक और 9 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए हैं। इन नौ सीटों पर 1846846 पुरुष, 1588967 महिला और 161 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

सबसे अधिक 14 उम्मीदवार गाजियाबाद और सबसे कम 5-5 उम्मीदवार खैर और सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में हैं। इन सीटों पर कुल 3435974 मतदाता हैं। जबकि, 11 महिलाओं समेत 90 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदाता फोटो पहचान पत्र के अलावा 12 अन्य पहचान पत्र मतदान के लिए मान्य होंगे। इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी आठ व उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। वहीं सपा, कांग्रेस के समर्थन से सभी नौ सीटों पर मैदान में है। बसपा भी इस उपचुनाव में सभी नौ सीटों पर ताल ठोक रही है। करहल विधानसभा सीट पर सपा, भाजपा और बसपा के अलावा अन्य राजनीतिक दलों भी अपनी किस्मत आजमाने मैदान में हैं।

मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच माना जा रहा है। ज्ञात हो कि विधानसभा सीटों की बात करें तो आठ सीटें मौजूदा विधायकों के लोकसभा सदस्य चुने जाने के कारण खाली हुई हैं, जबकि कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने के कारण हो रहा है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में सीसामऊ, कटेहरी, करहल, मिल्कीपुर और कुंदरकी सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। जबकि भाजपा फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां और खैर में जीती थे। मीरापुर सीट रालोद के खाते में गई थी, जो अब एनडीए का हिस्सा और भाजपा की सहयोगी है। कांग्रेस उपचुनाव नहीं लड़ रही है। उसने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को समर्थन दिया है|

अन्य ख़बरें

उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम, सीट बेल्ट बांध लीजिए, मौसम बदलने वाला: वारिस पठान

Newsdesk

सालार जंग संग्रहालय हैदराबाद की आत्मा और सांस्कृतिक सौहार्द का प्रतीक: मल्लू भट्टी विक्रमार्क

Newsdesk

त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में युवती की मौत पर सीपीआई (एम) ने एसआईटी जांच की मांग उठाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading