26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

भाभी से प्रेम में नाबालिग ने ली अपने ही भाई की जान

नोएडा, 20 नवंबर। नोएडा के थाना एक्सप्रेस वे पुलिस ने 16 नवंबर को हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक के चचेरे नाबालिग भाई ने ही उसकी हत्या की थी। पुलिस ने हत्या के पीछे की वजह मृतक की पत्नी से उसके चचेरे नाबालिग भाई के अवैध संबंध का होना बताया है। थाना एक्सप्रेस वे पुलिस टीम ने ग्राम मंगरौली में 16 नवंबर की रात अजीत उर्फ जीतू की हत्या के मामले में एक नाबालिग को पकड़ा। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक ग्राम मंगरौली में अजीत उर्फ जीतू सपरिवार रहता था। मृतक की पत्नी एवं मृतक के चाचा के नाबालिग पुत्र के बीच करीब डेढ़ वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी प्रेम प्रसंग के चलते 16 नवंबर की रात अजीत उर्फ जीतू की हत्या हो गई थी। मृतक का शव घर से 100 मीटर दूर स्थित घेर में बने पुराने टूटे कमरे में लहूलुहान अवस्था में मिला था। परिजनों ने छह लोगों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी।

थाना एक्सप्रेसवे ने सुराग और गवाहों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह मृतक की पत्नी से प्रेम करने लगा था, दोनों के बीच अवैध संबंध भी थे। नाबालिग आरोपी अपनी प्रेमिका को अपने साथ रखने व शादी करने को लालायित था। इसलिए उसने हत्या का प्लान बनाया। घटना वाले दिन मृतक अजीत उर्फ जीतू नशे में अपने घर में था, उसी वक्त नाबालिग आरोपी ने वहां रखे लोहे के बैरियर जैसे स्ट्रक्चर से मारकर उसे घायल कर दिया और अपने साथ लाए चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी और 15 मिनट बाद घर की दूसरी तरफ गली में दीवार से कूदकर चला गया। उस रात वह मृतक की पत्नी से व्हाट्सएप एवं इंस्टा पर मैसेज और चैट से बात भी करता रहा। करीब दो घंटे बाद मृतक के मरने की पुष्टि करने के लिए दोबारा घटनास्थल पर गया और वापस आकर मृतक की पत्नी से चैट और कॉल कर सो गया।

अन्य ख़बरें

दुनिया की आर्थिक बढ़ोतरी की अगली बड़ी लहर का नेतृत्व करने की क्षमता भारत के पास: आईएमएफ

Newsdesk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ का प्रचार शुरू किया

Newsdesk

विश्व ओजोन दिवस पर नेताओं ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, कहा- ओजोन परत बचाएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading