27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हजारीबाग के गोरहर में यात्री बस पलटी, सात लोगों की मौत और 25 से ज्यादा घायल

हजारीबाग, 21 नवंबर। झारखंड के हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हदासे में सात लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या के बारे में फिलहाल आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। 25 से भी अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बस कोलकाता से पटना जा रही थी। सुबह करीब 6.30 बजे बस अनियंत्रित होकर एक गड्ढे के पास पलट गई। ज्यादातर यात्री नींद में थे। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई।

आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दुर्घटनाग्रस्त बस की खिड़कियां तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार अन्य की अस्पताल जाते समय मौत हो गई। जीटी रोड पर सिक्स लेन निर्माण के लिए जगह-जगह मिट्टी काटी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक जगह गड्ढे की वजह से लेन बदलने के दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई। लोगों का कहना है कि सिक्स लेन सड़क निर्माण की गति बेहद धीमी है। गोरहर से लेकर चौपारण तक कई जगहों पर महीनों से पिलरों का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। कई जगहों पर गड्ढे किए गए हैं। इस वजह से सड़क पर लगातार हादसे हो रहे हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी अजित कुमार विमल, गोरहर थाना प्रभारी, बरकट्ठा थाना प्रभारी समेत भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंची है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

अन्य ख़बरें

राहुल गांधी ने की 1 नवंबर के रामलीला मार्च में शामिल होने की अपील, बोले-लाठीचार्ज से मत डरिए

Newsdesk

दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित

Newsdesk

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

Leave a Comment