29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

अदाणी ग्रुप ने यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस और एसईसी के आरोपों को किया खारिज

अहमदाबाद, 21 नवंबर। अदाणी ग्रुप ने गुरुवार को यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (डीओजे) और यूएस सिक्योरिटीज और एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) द्वारा उसकी सहयोगी कंपनी अदाणी ग्रीन के निदेशकों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया है। इसके साथ ही कहा है कि हर संभव कानूनी सहारा लिया जाएगा। अदाणी ग्रुप के प्रवक्ता ने कहा, “यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस और यूएस सिक्योरिटीज और एक्सचेंज कमीशन द्वारा अदाणी ग्रीन के निदेशकों पर जो आरोप लगाए गए हैं, वह निराधार हैं।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि जैसा कि स्वयं यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने कहा है, “अभियोग में आरोप हैं और प्रतिवादियों को तब तक निर्दोष माना जाएगा जब तक कि वे दोषी साबित न हो जाएं।” कंपनी ने कहा, “हर संभव कानूनी उपाय का सहारा लिया जाएगा। अदाणी समूह ने हमेशा अपने संचालन के सभी क्षेत्रों में शासन, पारदर्शिता और नियामक अनुपालन के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है और इसके लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं।” कंपनी ने आगे कहा, “हम अपने सभी पक्षकारों, साझेदारों और कर्मचारियों को भरोसा दिलाते हैं कि हम एक कानून का पालन करने वाले संगठन हैं, जो सभी कानूनों का पूरी तरह से अनुपालन करते हैं।

अन्य ख़बरें

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान

Newsdesk

Leave a Comment