27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अलवर सांसद खेल उत्सव का किया शुभारंभ

अलवर, 30 नवंबर। राजस्थान के अलवर से सांसद और केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को अलवर सांसद खेल उत्सव का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने अलवर के कंपनी बाग के सामने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किया, इसके बाद सुबह सात बजे 2 किलोमीटर की दौड़ के साथ अलवर सांसद खेल उत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर भूपेंद्र यादव ने स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए शारीरिक गतिविधियों का महत्व बताया और इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित किया। खेल महोत्सव के उद्घाटन पर केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा, “मैं युवाओं को बताना चाहता हूं कि दुनिया में सबसे बड़ी लड़ाई फिट रहना है। जो फिट रहेगा वही आगे बढ़ेगा। शारीरिक फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली से न केवल व्यक्तिगत विकास होता है, बल्कि समाज और देश की प्रगति भी संभव होती है। उन्होंने युवाओं को खेलों और शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया ताकि वे अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सके। साथ ही समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान दे सके। हम क्रिकेट, कबड्डी, वालीबॉल सहित कई खेलों का आयोजन करा रहे हैं, जिसमें ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को बड़े पैमाने पर हिस्सा लेना चाहिए। मेरा मानना है कि जो फिट रहेगा वो तरक्की करेगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष उमेश सिंह, जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, नगर परिषद के पार्षद, पूर्व विधायक जयराम जाटव, प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा, भाजपा नेत्री रिंकी जाटव सहित तमाम प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। इन सभी लोगों ने सांसद खेल उत्सव के इस महत्वपूर्ण आयोजन में हिस्सा लिया और इसका सफलतापूर्वक संचालन सुनिश्चित किया।

अन्य ख़बरें

राहुल गांधी ने की 1 नवंबर के रामलीला मार्च में शामिल होने की अपील, बोले-लाठीचार्ज से मत डरिए

Newsdesk

दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित

Newsdesk

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

Leave a Comment