22.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

‘पुष्पा 2’ की रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन के खिलाफ शिकायत दर्ज

Complaint filed against Allu Arjun over his usage of the word ‘Army’

मुंबई, 02 दिसंबर। साल की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज से पहले साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। हाल ही में मुंबई में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान अल्लू अर्जुन ने अपने फैन बेस को ‘आर्मी’ कहकर संबोधित किया था, जिसे लेकर श्रीनिवास गौड़ नाम के एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया है। गौड़ ने अभिनेता के खिलाफ हैदराबाद के जवाहर नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने फैन बेस के लिए ‘आर्मी’ शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है। ग्रीन पीस एनवायरनमेंट एंड वाटर हार्वेस्टिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास ने एक वीडियो में कहा, “हमने टॉलीवुड स्टार अल्लू अर्जुन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और उनसे अनुरोध किया है कि वे अपने फैन बेस के लिए ‘आर्मी’ शब्द का इस्तेमाल न करें। “आर्मी एक सम्मानजनक पोस्ट है, वे हमारे देश की रक्षा करते हैं, इसलिए आप अपने प्रशंसकों को यह नहीं कह सकते। इसकी बजाय वे दूसरे शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं।” ‘पुष्पा 2: द रूल’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ लीड रोल में ‘श्रीवल्ली’ की भूमिका में रश्मिका मंदाना, मलयालम सुपरस्टार फहाद फासिल और प्रकाश राज भी अहम रोल में हैं। मुंबई में एक प्रेस मीट में पहुंचे अल्लू अर्जुन ने रश्मिका मंदाना के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात की। अभिनेता ने उन्हें “शानदार शख्सियत” बताया। अल्लू अर्जुन ने कहा, “मैं दो मिनट का समय निकालकर इस फिल्म के लिए उन्होंने जो कुछ भी किया है, उसके लिए उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।” उन्होंने कहा कि रश्मिका का समर्थन बहुत बड़ा है। श्रीवल्ली के समर्थन के बिना यह फिल्म पूरी नहीं हो सकती थी। मैं और मेरे निर्देशक उनके फैन हैं। ‘पुष्पा 2: द रूल’ का निर्देशन सुकुमार ने किया है।

अन्य ख़बरें

सरकार का बड़ा फैसला, कैंसर की दवाओं के 93 फीसदी तक घटाए दाम, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी

Newsdesk

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- बैंक की लापरवाही से ठगी हुई तो पीड़ित को पूरा मुआवजा देना होगा

Newsdesk

जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी

Newsdesk

Leave a Comment