34 C
Jabalpur
April 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

1650 सीसीटीवी कैमरे, 24 एपीएनआर कैमरे, 40 वीएमडीएस और एआई की मदद से की जाएगी महाकुंभ में निगरानी

mahakumbh 2025 – विश्व के सबसे बड़े मानवीय समागम  में 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। सारे विश्व की निगाह महाकुंभ के आयोजन पर लगी रहती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार और प्रयागराज मेला प्राधिकरण सीएम योगी के मार्गदर्शन और निर्देशन में तैयारियां भी उसी अनुरूप कर रहा है। इसका उदाहरण है महाकुम्भ मेले के सफल आयोजन और संचालन के लिए आईसीसी सेंटर को अपग्रेड करना। आईसीसी सेंटर का निर्माण कुम्भ 2019 में किया गया था लेकिन महाकुंभ 2025 का आयोजन और भी भव्य और विशाल होने के कारण इसका अपग्रेडेशन किया जा रहा है। इसका निरीक्षण मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अपने प्रयागराज दौरे में किया और अपग्रेडेशन कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, आईसीसीसी का निर्माण कुंभ 2019 के सफल आयोजन के लिए किया गया था। इसका उद्धाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। प्रयागराज मेला प्राधिकरण और प्रयागराज स्मार्ट सिटी आईसीसी सेंटर के माध्यम से एआई, चैटबॉट, लाइव सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरों जैसी अत्याधुनिक तकनीकी की मदद से मेले का संचालन करता है। महाकुंभ 2025 का आयोजन पिछले सभी कुंभ, महाकुंभ मेलों के आयोजन से भव्य और विशाल होने के कारण आईसीसी सेंटर को अपग्रेड किया जा रहा है। सीएम योगी के विरासत और विकास के विजन के मुताबिक महाकुंभ की प्राचीनतम परंपरा को अत्याधुनिक तकनीक के प्रयोग से सुगम और सुरक्षित बनाने का प्रयास हो रहा है। एआई कंपोनेंट की मदद से की जाएगी निगरानी : प्रयागराज स्मार्ट सिटी और मेला प्राधिकरण देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों की मदद से आईसीसी सेंटर के अपग्रेडेशन का कार्य करा रहा है। महाकुंभ 2025 के मद्देनजर लगभग 1650 नए सीसीटीवी कैमरे, 24 एपीएनआर कैमरे, 40 वीएमसीडी, 100 स्मार्ट पार्किंग, क्राउड मैनेजमेंट और व्हीकल काउंट के लिए 268 और 240 एआई कंपोनेट लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही शिकायत निवारण के लिए कॉल सेंटर में 20 सीटें बढ़ाई जा रही हैं। महाकुंभ 2025 में आईसीसी सेंटर मेला, एमसीआर सेंटर, अरैल और झूंसी व्यूविंग सेंटर से पूरे मेले क्षेत्र का निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही एआई कंट्रोल्ड सीसीटीवी कैमरों की मदद से 9 रेलवे स्टेशनों पर क्राउड मैनेजमेंट और निगरानी का कार्य किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

312 करोड़ की राशि से चल रहे हर घर नर्मदा जल की प्रगति का महापौर ने किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

आदित्य अस्पताल के बाहर मुआवजे को लेकर विवाद, पुलिस ने संभाली स्थिति

Newsdesk

गैस सिलेंडर की किल्लत ने घर लौटने किया मजबूर
मुम्बई–गुजरात व तमिलनाडु से आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading