23.4 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइलव्यापार

एमेजॉन का सीईओ पद छोड़ेंगे जेफ बेजोस

सैन फ्रांसिस्को, 3 फरवरी | एमेजॉन के सीईओ जेफ बेजोस ने सीईओ के रूप में पद छोड़ने की घोषणा की है। बेजोस इस साल की तीसरी तिमाही में अपने पद से हट जाएंगे और एक्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में काम करेंगे।

एंडी जेसी, जो कंपनी के लाभ कमाने वाले क्लाउड आर्म एमेजॉन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) के सीईओ हैं, बेजोस की जगह लेंगे।

बेजोस ने मंगलवार रात कहा, “एमेजॉन का सीईओ होना एक बड़ी जिम्मेदारी है, और इसका कंज्यूमिंग है। जब आपके पास इस तरह की जिम्मेदारी है, तो किसी भी चीज पर ध्यान देना मुश्किल है।”

उन्होंने कहा, “एक्जिक्यूटिव चेयरमैन के रूप में मैं एमेजॉन की महत्वपूर्ण पहलों में शामिल रहूंगा। लेकिन इसके साथ ही डे 1 फंड, बेजोस अर्थ फंड, ब्लू ओरिजिन, द वाशिंगटन पोस्ट और मेरे अन्य जुनून पर फोकस करने के लिए समय और एनर्जी भी होगा।”

बेजोस ने 1994 में कंपनी की स्थापना के साथ एमेजॉन के सीईओ के रूप में काम किया है, जिससे उनका उद्यम दुनिया की सबसे प्रमुख प्रौद्योगिकी फर्मों में से एक बन गया।

इस यात्रा ने उन्हें दुनिया का सबसे अमीर शख्स बना दिया, जिनकी संपत्ति लगभग 180 अरब डॉलर है।

अन्य ख़बरें

वित्त वर्ष 2032 तक भारत की एनर्जी स्टोरेज की आवश्यकता लगभग आठ गुना बढ़कर 411 गीगावाट घंटे हो जाएगी

Newsdesk

भारत-लक्जमबर्ग के बीच अंतरिक्ष, एआई और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

Newsdesk

यूपीआई भारत के पेमेंट इकोसिस्टम का अहम हिस्सा है, आयरलैंड यूरोपीय संघ में इसकी संभावनाएं तलाशने को उत्सुक है: आईडीए आयरलैंड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading