26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

कमरे में मिली पति की लाश, पत्नी फरार, पुलिस जांच में जुटी

ग्रेटर नोएडा, 14 दिसंबर। ग्रेटर नोएडा के थाना कासना इलाके में पुलिस को एक बंद कमरे के अंदर एक युवक का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक अपनी पत्नी के साथ 5 से 6 दिनों से इस मकान में रह रहा था और जब मौके पर पुलिस पहुंची तो उसकी पत्नी वहां नहीं मिली और उसकी पत्नी का फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 14 दिसंबर को थाना कासना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिरसा में किराए के मकान में एक व्यक्ति के मृत मिलने की सूचना प्राप्त हुई। थाना कासना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक का नाम बनी सिंह, निवासी बुलन्दशहर है। पुलिस ने जब घर के मकान मालिक ने पूछताछ की तो उसने बताया कि बनी सिंह अपनी पत्नी के साथ यहां पिछले 5-6 दिन से रह रहा था। पुलिस को मौके पर बनी सिंह की पत्नी नहीं मिली, जिसकी तलाश की जा रही है। बनी सिंह की पत्नी का मोबाइल भी बंद है। पुलिस ने आस पड़ोस के लोगों से आसपास के लोगों से भी पूछताछ की तो पता चला कि मृतक और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इन सभी पहलुओं की गहनता से जांच करते हुए कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। जिसमें उसकी पत्नी आते या जाते दिखाई दी हो।

अन्य ख़बरें

मुंबई में खाने-पीने की जगहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चार लाइसेंस सस्पेंड, पुणे डिवीजन में भी प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज

Newsdesk

दुनिया की आर्थिक बढ़ोतरी की अगली बड़ी लहर का नेतृत्व करने की क्षमता भारत के पास: आईएमएफ

Newsdesk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ का प्रचार शुरू किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading