26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

इंदौर में महिला को डिजिटल अरेस्ट करने के मामले में 4 और गिरफ्तार

इंदौर, 18 दिसंबर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक महिला कारोबारी को डिजिटल अरेस्ट कर 1.60 करोड़ की ठगी करने के मामले में चार और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। इस तरह अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पिछले दिनों एक महिला कारोबारी को डिजिटल अरेस्ट किया गया और संबंधित साइबर ठगों ने खुद को केंद्रीय जांच ब्यूरो, प्रवर्तन निदेशालय और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का अधिकारी बताते हुए उससे 1.60 करोड़ रुपए की ठगी की। साइबर ठगों ने महिला को डराया कि उसका नाम एक बड़े घोटाले में शामिल है और उसके बैंक खाते से बड़ी राशि का ट्रांसफर हुआ है। बाद में महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इंदौर पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर पहले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने चार अन्य युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके अकाउंट में पैसा आया था और जिन्होंने राशि आगे ट्रांसफर की थी। क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि जांच के दौरान पता चला कि सीहोर निवासी रोहन के अकाउंट में 5 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए थे, उसे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद तीन आरोपियों को भी अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया, जो आरोपी पकड़े गए हैं, उनमें से कुछ छात्र हैं तो कुछ ऐसे हैं, जिन्होंने लालच में आकर अपना अकाउंट आरोपियों के हवाले किया था। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने एक एडवाइजरी जारी की है कि छात्र ऐसे लालच में नहीं आएं और ऐसे किसी को भी अपने अकाउंट उपलब्ध नहीं कराएं। ऐसा करके छात्र कुछ हजार रुपए के लालच में आकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। वर्तमान में साइबर ठग कुछ हजार रुपए में दूसरे के बैंक अकाउंट खरीद लेते है। कम पढ़े-लिखे लोगों के भी अकाउंट बैक में खोलकर ठगी की रकम को ट्रांसफर करते हैं। ऐसे में पुलिस कई मामलों में उन लोगों को गिरफ्तार कर लेती है, जिनका अपराध से सीधे तौर पर कोई लेना-देना नहीं होता है।

अन्य ख़बरें

मुंबई में खाने-पीने की जगहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चार लाइसेंस सस्पेंड, पुणे डिवीजन में भी प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज

Newsdesk

दुनिया की आर्थिक बढ़ोतरी की अगली बड़ी लहर का नेतृत्व करने की क्षमता भारत के पास: आईएमएफ

Newsdesk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ का प्रचार शुरू किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading