23 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

अतुल सुभाष खुदकुशी मामला – पिता बोले- पोते व्योम के बारे में कुछ पता नहीं, अब बस उसकी फिक्र

समस्तीपुर, 24 दिसंबर। बेंगलुरु में पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर खुदकुशी करने वाले एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के पिता पवन मोदी ने अपने पोते व्योम को लेकर चिंता जताई है। बिहार के समस्तीपुर में रहने वाले पवन मोदी ने बताया कि उन्हें पोते की स्थिति या स्थान की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस भी मदद नहीं कर पा रही है।

पवन मोदी ने कहा कि पुलिस मोबाइल लोकेशन के जरिए व्योम का पता लगा सकती है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्हें डर है कि पोते के साथ कुछ गलत हो सकता है। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया था, जिसने तीन राज्यों की पुलिस को सात जनवरी तक बच्चे को पेश करने का आदेश दिया है।

अतुल के भाई विकास ने बताया कि समस्तीपुर के पूसा में जीरो एफआईआर दर्ज कराई गई, लेकिन प्रशासन से मदद नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में हरियाणा, यूपी और कर्नाटक पुलिस को नोटिस जारी किया है और सात जनवरी तक बच्चे को अदालत में पेश करने को कहा है। अगली सुनवाई सात जनवरी को होगी।

पवन मोदी ने कहा कि महिलाओं के लिए बने कानूनों का दुरुपयोग हो रहा है, और पुरुषों की आवाज सुनने का कोई मंच नहीं है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और पोते की सुरक्षा की मांग की है।

Read This Also  –  सर्दियों में केला खा सकते हैं या नहीं? जानें ठंड में केला खाने के फायदे और नुकसान

Read This Also – थिएटर भगदड़ मामला : जेल से बाहर आते ही अल्लू अर्जुन ने मांगी माफी

Read This Also – सर्दियों में जानलेवा हो सकता रूम हीटर का गलत इस्तेमाल, जानें ये जरूरी टिप्स

अन्य ख़बरें

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading