November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पुंछ हादसे में शहीद हुए जवान का बेलगावी लाया गया पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

बेलगावी, 26 दिसंबर। पुंछ हादसे में शहीद हुए कर्नाटक के शहीद का शव बेलगावी पहुंचा। सांबरा के सैनिक दयानंद थिरकन्नवर (45) का उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। देर रात 2 बजे जब पार्थिव शरीर कश्मीर से बेलगावी एयरपोर्ट लाया गया जहां अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दयानंद के पार्थिव शरीर को उनके गांव के प्राइमरी मराठी स्कूल में दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दो और शहीद जवानों के पार्थिव शरीर भी लाए गए। ये पार्थिव शरीर अनूप (33) कुंदापुर के कोटेश्वर बिजाड़िया और महेश मारिगोंडा (25) के हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि यह हादसा जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुआ था, जहां एक सैन्य वाहन 350 फुट गहरी खाई में गिर गया था। इस दुर्घटना में कर्नाटक के तीन जवान समेत कुल पांच जवान शहीद हो गए थे। शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि इस घटना में कई सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए थे। व्हाइट नाइट कॉर्पस ने सैनिकों के निधन पर संवेदना व्यक्त की थी। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, “पुंछ सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान हुए एक वाहन दुर्घटना में पांच बहादुर सैनिकों के शहीद होने पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। बचाव अभियान जारी है और घायल कर्मियों का इलाज किया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

Leave a Comment