38.3 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख भागवत को लिखी चिट्ठी, पूछे ये सवाल

नई दिल्ली, 1 जनवरी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को चिट्ठी लिखी। केजरीवाल ने चिट्ठी के जरिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरएसएस प्रमुख से चार सवाल पूछे है? उन्होंने कहा कि आरएसएस दिल्ली चुनावों में भाजपा के लिए वोट मांगेगी। क्या ये सही है? भाजपा के नेता खुलकर पैसे बांटकर वोट खरीद रहे हैं। क्या आरएसएस वोट खरीदने का समर्थन करती है? हालांकि यह पहली बार नहीं है जब आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोहन भागवत को चिट्ठी लिखी हो। इससे पहले भी वह कई बार आरएसएस प्रमुख को चिट्ठी लिखकर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध चुके हैं। अरविंद केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख भागवत को चिट्ठी में लिखा,” मैं आशा करता हूं कि आप स्वस्थ होंगे। मीडिया में खबरें चल रहीं हैं कि आरएसएस दिल्ली चुनावों में भाजपा के लिए वोट मांगेगी। क्या ये सही है? इसके पहले लोग आपसे जानना चाहते हैं कि पिछले दिनों भाजपा ने जो गलत हरकतें की हैं, क्या आरएसएस उनका समर्थन करती है? भाजपा के नेता खुलकर पैसे बांटकर वोट खरीद रहे हैं। क्या आरएसएस वोट खरीदने का समर्थन करती है? बड़े स्तर पर गरीब, दलित, पूर्वांचली और झुग्गी में रहने वालों के वोट कटवाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि ये लोग कई कई सालों से यहां रह रहे हैं। उन्होंने आगे मोहन भागवत से पूछा, ”क्या आरएसएस को लगता है कि ऐसा करना भारतीय जनतंत्र के लिए सही है? क्या आपको नहीं लगता कि भाजपा इस तरह भारतीय जनतंत्र को कमजोर कर रही है?

अन्य ख़बरें

होम्योपैथी पर भ्रामक बयानों से बचने की अपील, ईडी ने अलीबाग में 60 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की,दिल्ली पुलिस के निरीक्षक को एक दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा

Newsdesk

ओमान तट के पास जहाज पर हमले की भारत ने की निंदा, 21 भारतीय सुरक्षित निकाले गए, तीन अब भी लापता

Newsdesk

पीएम मोदी ने मेलोनी को कहा ‘थैंक यू’, भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने का जताया भरोसा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading