November 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत, सब्जी विक्रेता गंभीर

Jabalpur News – जबलपुर-मंडला रोड पर गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला दुर्गा रजक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कार ने एक सब्जी विक्रेता को भी टक्कर मारी, जिसकी हालत नाजुक है।

घटना गोरा बाजार थाना क्षेत्र के बिलहरी में हुई। बताया गया कि कार चालक शुभम बरसे और उसका साथी शराब के नशे में धुत थे। हादसे के बाद दोनों मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

कार बेकाबू होकर एक दीवार से टकरा गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। सब्जी विक्रेता का इलाज जारी है।

कार पर “भारत सरकार” लिखा हुआ था और यह किसी केंद्रीय संस्थान से अटैच बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट वाजिद खान

अन्य ख़बरें

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

Leave a Comment