23.4 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अजमेर शरीफ में पीएम मोदी का चादर पेश करना देशवासियों को एकता का तोहफा : हाजी सलमान चिश्ती

अजमेर, 2 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार को अजमेर शरीफ दरगाह पर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के मौके पर एक चादर पेश करने पर चिश्ती फाउंडेशन के चेयरमैन हाजी सलमान चिश्ती ने स्वागत किया। उन्होंने कहा पीएम मोदी की चादर 140 करोड़ देशवासियों को एकता का तोहफा है। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ख्वाजा गरीब नवाज के सालाना 813 वें उर्स के मुबारक मौके पर केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरण रिजिजू को चादर सौंपे जाने पर हाजी सलमान चिश्ती ने कहा कि “प्रधानमंत्री की तरफ से जो चादर भेजी गई है, वो देश के 140 करोड़ देशवासियों को मोहब्बत, अमन और एकता का एक तोहफा है।

आईएएनएस से खास बातचीत में हाजी सलमान चिश्ती ने कहा कि “पीएम मोदी का चादर पेश करना बहुत ही खुशी की बात है। पिछले 10 सालों से पीएम मोदी अजमेर दरगाह के उर्स के पर देशवासियों अमन, प्यार, मोहब्बत और एकता का एक संदेश देते है और एक चादर जिसको गिलाफ मुबारक कहा जाता है, वह पेश करते है।” हाजी सलमान चिश्ती ने आगे कहा कि “आज दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने निवास पर यह चादर मंत्री किरण रिजिजू को सौंपी।

4 जनवरी को अजमेर शरीफ में मंत्री किरण रिजिजू वह चादर पेश करेंगे, उसका हम स्वागत करते है। भारत के कोने-कोने से यहां श्रद्धालु आ रहे है, यह अपने आप में बड़ा पैगाम है । पीएम मोदी का आध्यात्मिक रुझान और लगाव है।” उन्होंने आगे कहा कि “जो लोग नफरत और तोड़ने की बात करते है उनके लिए भी एक बड़ा सख्त संदेश है । जिस तरह मोहन भागवत ने भी कुछ दिन पहले अपने बयान में कहा था कि एकता की बात करें, लोगों को जोड़ने की बात करें। आरएसएस प्रमुख के इस बयान का भी हम स्वागत करते हैं

अन्य ख़बरें

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद एमपी सरकार नर्सिंग छात्रों के नतीजे जल्द जारी करने की दिशा में आगे बढ़ी

Newsdesk

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को ग्रासरूट लेवल पर हर महीने 2,000 रुपए का प्रोत्साहन मिलेगा: सीएम रेखा गुप्ता

Newsdesk

नीम करोली बाबा की जन्मस्थली बनेगी भव्य धाम, यूपी सरकार बनाएगी 13वां पर्यटन सर्किट: मंत्री जयवीर सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading