24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

पंजाब के बठिंडा में बुजुर्ग दंपती को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

punjab crime news, 7 जनवरी। पंजाब के बठिंडा से एक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग दंपती को बेरहमी से तेजधार हथियार से मौत के घाट उतार दिया गया। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करने वाला बेटा बार-बार बुजुर्ग मां-बाप को कॉल कर रहा था, लेकिन उसकी बात हो नहीं पा रही थी। इसके बाद उसने पड़ोसियों को कॉल कर सब कुछ बताया। बेटे की गुजारिश पर जब लोग घर पर पहुंचे, तो उन्हें मृत पाया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया। बुजुर्ग दंपती की पहचान कियास सिंह और उनकी पत्नी अमरजीत कौर के तौर पर हुई है। वहीं, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी नरेंद्र सिंह ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा, “हत्या के शिकार हुए बुजुर्ग दंपती खेतों के बीच बने घर में रहते थे। उनका बेटा दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करता है।” उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि उनका बेटा अपने मां-पिता को फोन कर रहा था। बार-बार फोन करने के बावजूद भी उसका उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था, जिसके बाद स्थानीय लोगों को इस घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने पहली नजर में पाया कि बुजुर्ग दंपती की तेजधार हथियार से हत्या की गई है।

अन्य ख़बरें

थेनी जेल से 17 कैदी फरार होने के बाद तमिलनाडु की सभी जेलों में तैनात होंगे हथियारबंद गार्ड

Newsdesk

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Comment