April 24, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

भू माफिया के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर रेन बसेरा के लोन पर बिना अनुमति निर्माण

जबलपुर 05 फरवरी । माफिया के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत आज शुक्रवार की सुबह जिला प्रशासन द्वारा पुलिस और नगर निगम के साथ जबलपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम गौर में नदी के सौ मीटर के दायरे में किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त किये जाने की कार्यवाही प्रारम्भ की गई ।

एसडीएम जबलपुर नमः शिवाय अरजरिया के अनुसार गौर में होटल रैनबसेरा के संचालक मुन्ना सोनकर द्वारा गौर नदी के क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से लॉन बना लिया गया है और समीप ही बिना अनुमति के रिहायशी भवन भी बनाया जा रहा है । लगभग 39 हजार वर्गफुट शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर किये गये इन निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्यवाही कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर आज सुबह प्रारम्भ की गई ।

एसडीएम जबलपुर के मुताबिक गौर नदी के कैचमेंट और हाई फ्लड लेवल क्षेत्र तथा रास्ता मद की जिस भूमि पर नगर निगम की बिना अनुमति के लॉन और भवन का निर्माण किया गया हैं अकेले उस भूमि की कीमत ही आठ करोड़ रुपये के आसपास है ।

अन्य ख़बरें

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में घिरीं राज्यमंत्री बागरी

Newsdesk

समर्पण की मिसाल – डॉ. वी.के. रैना ने देहदान कर चिकित्सा शिक्षा को दिया अमूल्य योगदान

Newsdesk

हज यात्रा पर हाजियों का जत्था रवाना, स्टेशन पर भावुक विदाई
जबलपुर। हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों का जत्था आज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading