July 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पाक की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन में घायल हुए दो जवानों की मौत

श्रीनगर, 2 मई| जम्मू एवं कश्मीर के उरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तान की ओर से किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में घायल हुए तीन भारतीय सैनिकों में से दो की मौत हो गई है। सेना ने शनिवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। बयान में आगे कहा गया, “पाकिस्तान ने रामपुर सेक्टर में शुक्रवार को अकारण गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसमें घायल हुए दो जवानों ने दुर्भाग्य से दम तोड़ दिया। सेना उनके सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती है।”

इससे पहले पुंछ के मनकोट सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में एक नागरिक की मौत हुई थी, जिसके एक दिन बाद शुक्रवार को पाक ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

16 वर्षीय गुलफराज की गुरुवार को मौत हो गई थी, जबकि 35 वर्षीय एक अन्य नागरिक अकारण हुई गोलीबारी में घायल हो गया था।

पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन के मामलों में तेजी आई है। पाकिस्तान एलओसी पर कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र में रक्षा चौकियों और नागरिक क्षेत्रों को निशाना बना रहा है।

अन्य ख़बरें

तेलंगाना हाई कोर्ट ने चीफ सेक्रेटरी को डाइड्रा कमिश्नर रंगनाथ की जगह लेने का आदेश दिया

Newsdesk

असम: कारखाना विस्फोट में 4 श्रमिकों की मौत के बाद 5 गिरफ्तार

Newsdesk

नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए दिल्ली से मुंबई तक 29 शहरों में कैंपस प्लेसमेंट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading