November 1, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

वरुण चक्रवर्ती इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल

नई दिल्ली, 4 फरवरी। पुरुष चयन समिति ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए अबूझ स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भारतीय टीम में शामिल किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। 

वरुण ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कुल 14 विकेट लिए, जिसमें 5 मैचों की टी20 सीरीज में राजकोट में पांच विकेट शामिल हैं। वह अपने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे। वरुण नागपुर में होने वाले पहले वनडे के लिए टीम में शामिल हुए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

अन्य ख़बरें

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एपी सिंह की ली जगह

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकरा सकता है तूफान

Newsdesk

Leave a Comment