30.3 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

कोविड-19 : अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 11 लाख के पार

New York’s Grand Central Station is almost empty on Tuesday, March 24, 2020, after the city was put under “Stay-at-Home” orders. The city has become the epicentre of Covid-19 pandemic. (Photo: UN)

न्यूयॉर्क, 2 मई| अमेरिका में कोरोनावायरस महामारी के चलते अब तक 11 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने इस बात की जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के हवाले से कहा, “अमेरिका में कोविड-19 संक्रमण के मामलों की संख्या शुक्रवार शाम 7.40 (स्थनीय समयानुसार) तक 11 लाख 197 तक पहुंच गई। वहीं, महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 64 हजार 789 हो गया है।”

सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के नवीनतम आंकड़ो के अनुसार, कुल 3 लाख 8 हजार 314 मामलों और 24 हजार 39 मौतों के साथ न्यूयॉर्क स्टेट कोविड-19 संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला राज्य है। इसके बाद कुल 1 लाख 21 हजार 190 संक्रमण के मामले और 7 हजार 538 मौतों सहित न्यू जर्सी का स्थान हैं।

सीएसएसई के अनुसार, संक्रमण के 50 हजार से अधिक मामलों वाले अन्य राज्यों में मैसाचुसेट्स, इलिनोइस और कैलिफोर्निया शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मैक्रों के हिंदी में संदेश ने जीता दिल, पीएम मोदी से कहा, ‘भारत-फ्रांस की दोस्ती अमर रहे’

Newsdesk

भारत-फ्रांस संबंधों को और मजबूत करने का जर‍िया है फुटबॉल का साझा जुनून: प्रधानमंत्री मोदी

Newsdesk

जी-7 में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में स्थिरता और समुद्री सुरक्षा को लेकर की मजबूत पैरवी : विदेश सचिव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading