22.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइलव्यापार

एप्पल इस साल रोक सकता है आईफोन 12 मिनी का प्रोडक्शन : रिपोर्ट

सैन फ्रांसिस्को, 7 फरवरी | आईफोन 12 मिनी की कम मांग को देखते हुए एप्पल साल की दूसरी तिमाही में इसके प्रोडक्शन को रोकने पर सोच-विचार कर रही है। जेपी मॉर्गन चेस द्वारा की गई भविष्यवाणी के आधार पर कुछ रपटों में इसका खुलासा किया गया है।

जेपी मॉर्गन चेस में आपूर्ति श्रृंखला के विश्लेषक विलियम यांग ने हालिया आईफोन 12 सीरीज और अगली पीढ़ी के आईफोन सीरीज पर अपनी बात रखते हुए इसका जिक्र किया।

एप्पलइंसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, यांग ने आईफोन 12 और आईफोन 12 मिनी के उत्पादन को क्रमश: 90 लाख और 1.1 करोड़ यूनिट की दर से घटाया है।

उनके मुताबिक, “आईफोन 12 मिनी की कम मांग को देखते हुए साल 2021 की दूसरी तिमाही में सप्लाई चेन इसके उत्पादन को रोक सकता है।”

हालांकि उन्होंने आईफोन 12 प्रो मैक्स की बिक्री 1.1 करोड़ यूनिट अधिक होने, आईफोन 12 प्रो की बिक्री 20 लाख यूनिट अधिक होने और आईफोन 11 की बिक्री 80 लाख यूनिट अधिक होने की भविष्यवाणी की है।

यांग ने अनुमान लगाया है कि एप्पल की योजना 8 से 9 करोड़ के बीच आईफोन 13 सीरीज के उत्पादन की है, जो कि साल 2020 की दूसरी तिमाही में आईफोन 12 सीरीज के लिए तय किए गए 7.6 करोड़ से अधिक है।

अन्य ख़बरें

गोल्ड ईटीएफ एयूएम बढ़कर 1.86 लाख करोड़ रुपए के पार, शीर्ष 5 फंड्स के पास 80 प्रतिशत मार्केट शेयर

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

नोएल टाटा समूह की छह कंपनियों में बोर्ड से देंगे इस्तीफा

Newsdesk

Leave a Comment