23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

दिल्ली वालों का आभार जताते हुए बोलीं सीएम, ‘कुछ दिनों की दिक्कत है, फिर सब ठीक हो जाएगा

‘ नई दिल्ली, 22 फरवरी  । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को अपने आवास से ही जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमने जो भी वादे किए हैं, उसे हर कीमत पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने लोगों की ओर इशारा करते हुए कहा कि मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहूंगी कि आपने मेरा समर्थन किया। इस वजह से मुझे आप लोगों की सेवा करने का मौका मिला है। मुख्यमंत्री बनाए जाने पर पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री का ही आशीर्वाद है कि दिल्ली की बेटी को इतना बड़ा सम्मान मिला। इसके बाद उन्होंने लोगों की ओर इशारा करते हुए सवालिया लहजे में कहा कि आप लोगों का आशीर्वाद मेरे साथ है ना? तो इस पर लोगों ने हां कहते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि समस्या कुछ दिनों की है जो खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। मैं चाहती हूं कि एक-एक दिन दिल्ली वालों की भलाई में लगाऊं। सीएम ने शपथ के बाद कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की बात भी कही। बोलीं, परसों हमने शपथ ली। इसके बाद उसी दिन कैबिनेट की बैठक की। शपथ ग्रहण के बाद अपनी पहली ही बैठक में हमने आयुष्मान योजना को लागू किया। इस योजना को पिछली सरकार ने रोककर रखा था, लेकिन हमने इसे लागू किया, ताकि दिल्ली के हर व्यक्ति की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने आगे कहा कि आज तीसरा दिन है। मैं लगातार सचिवालय में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रही हूं और यह सुनिश्चित कर रही हूं कि कोई भी काम न रुके। मैं आश्वस्त करती हूं कि दिल्ली की जनता का एक भी दिन बर्बाद नहीं होने दूंगी। हर दिन का उपभोग दिल्ली की जनता के हित में किया जाएगा। हमारा बस एक ही मिशन है। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहूंगी कि आप लोग दूर-दूर से मेरा समर्थन करने के लिए आए हैं।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नितिन नवीन भाजपा महासचिवों की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Newsdesk

Leave a Comment