November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

21 साल के वुशू चैंपियन की रिंग में लड़ते हुए हार्ट अटैक से मौत

मोहाली के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुशू चैम्पियनशिप में हिस्सा ले रहे जयपुर के डिस्ट्रिक्ट चैंपियन मोहित शर्मा (21) की मुकाबले के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह 85 किलो वेट कैटेगरी में फाइट कर रहे थे और पहले राउंड में जीत दर्ज कर चुके थे। दूसरे राउंड में भी वे बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह रिंग में मुंह के बल गिर पड़े।

वीडियो में कैद हुआ हादसा
घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें मोहित अपने प्रतिद्वंदी से भिड़ते नजर आ रहे हैं। जैसे ही वह अपने प्रतिद्वंदी को गिराते हैं, उनके साथी चीयर करने लगते हैं। मुकाबला जारी रहता है और दोनों खिलाड़ी रिंग से बाहर गिर जाते हैं। रेफरी द्वारा दोबारा मुकाबला शुरू करने के बाद, मोहित अचानक आगे बढ़ते हैं और अचेत होकर गिर जाते हैं।

रेफरी और अन्य खिलाड़ी उन्हें उठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन मोहित कोई प्रतिक्रिया नहीं देते। तुरंत उन्हें खरड़ (मोहाली) के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


आयोजक दीपक कुमार ने बताया कि मोहित पहले राउंड में जीत चुके थे और दूसरे राउंड में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

तीन दिन पहले पहुंचे थे टूर्नामेंट में
मोहित तीन दिन पहले वुशू चैम्पियनशिप में भाग लेने मोहाली पहुंचे थे। उनकी अचानक हुई मौत से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

Leave a Comment