24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

सरकार का ट्विटर को 1,178 खातों को ब्लॉक करने का निर्देश

नई दिल्ली, 8 फरवरी | भारत सरकार ने एक नया नोटिस जारी कर ट्विटर को 1,178 खातों को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है क्योंकि इस बात की आशंका जताई जा रही है कि ये अकाउंट्स या तो खलिस्तान से सहानुभूति रखने वालों के हैं या पाकिस्तान द्वारा समर्थित हैं। सूत्रों के मुताबिक, बीते हफ्ते गुरुवार को ट्विटर को यह नया नोटिस भेजा गया था, लेकिन कंपनी की तरफ से इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

देश में किसानों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच महीने की शुरुआत में सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आईटी अधिनियम की धारा 69ए के तहत हैशटैगमोदीप्लैनिंगफार्मरजेनोसाइड का इस्तेमाल कर रहे 257 खातों को ट्विटर पर ब्लॉक करने का निर्देश दिया था।

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने ऐसे खातों को ब्लॉक किए जाने के सरकार के आदेश का अनुपालन न करने के चलते ट्विटर को दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी थी।

हैशटैगमोदीप्लैनिंगफार्मरजेनोसाइड के साथ कई बातें सोशल मीडिया पर रखी गईं, सरकार का मानना है कि इनका मकसद लोगों को भड़काना और नफरत फैलाना है।

इस बात का हवाला देते हुए कि सरकार के आदेश के बावजूद ट्विटर ने ऐसे खातों और ट्वीट्स को अनब्लॉक कर रखा है, नोटिस में कहा गया कि ट्विटर एक मध्यस्थ है और सरकार के आदेश का पालन करने के लिए बाध्य है, लेकिन अगर फिर भी ऐसा नहीं होता है, तो इसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ का आज होगा उद्घाटन, 150 ‘डीप-टेक’ स्टार्टअप लगाएंगे स्टॉल

Newsdesk

बाजार की पाठशाला: रिटायरमेंट के बाद चाहिए प्रतिमाह 50,000 रुपये की इनकम? जानिए कितना करना होगा निवेश

Newsdesk

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

Leave a Comment