November 1, 2026
सी टाइम्स
खेलप्रादेशिक

राष्ट्रीय पैरा जूडो : जबलपुर ने जीते तीन पदक

जबलपुर। इंडियन ब्लाइंड एवम् पैरा जूडो एसोसिएशन के तत्वाधान में लखनऊ में आयोजित 13वीं राष्ट्रीय ब्लाइंड एंड पैरा जूडो प्रतियोगिता (24 से 28 फरवरी 2025) में नगर के जूडो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और नगर का नाम रोशन किया। जबलपुर जिला जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि गुप्ता और संघ के सचिव व जूडो कोच आबिद हुसैन खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय ब्लाइंड एंड पैरा जूडो प्रतियोगिता में जबलपुर के चार खिलाड़ियों ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए  तीन पदक प्राप्त कर नगर एवम् प्रदेश का गौरव बढ़ाया।


प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता एवं विक्रम पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी जानकी बाई तथा अर्पित काछी ने रजत पदक, जबकि श्यामलाल चौधरी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।यह सभी खिलाड़ी वर्तमान में नगर के वरिष्ठ जूडो कोच आबिद हुसैन खान के मार्गदर्शन में जूडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं जिन्हे इस प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी के रूप में भी आमंत्रित किया गया था।


खिलाड़ियों की इस  सफलता पर  इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन के महा सचिव एवम् जूडो के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मुनव्वर अंजार, मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह, एम. पी.  ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन के सचिव भगवान दास, जिला खेल अधिकारी आशीष पांडेय, राजकुमार मिश्रा, सत्येंद्र गुरु, शायदा अली, गौरी शंकर सार, रत्नेश सोनकर, अनुराग चौबे,  एडवोकेट अताउर रहमान अंसारी, तवेज़ अली,  मनीष श्रीवास्तव आदि ने बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

अन्य ख़बरें

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

हाइलो ओपन: सिंधु लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचीं, लक्ष्य भी खिताबी मुकाबले

Newsdesk

Leave a Comment