September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में दुकानों और घरों में लगी भीषण आग

शोपियां, 4 मार्च। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में घरों और दुकानों में आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शोपियां के टाक मोहल्ला में स्थित कई घरों और दुकानों में भीषण आग लगी है। 

आग इतनी भीषण है कि दर्जनों घर, दुकानें और कॉम्प्लेक्स जलकर खाक हो गए हैं।

पता चला है कि दुकानों और घरों में आग अभी भी लगी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई है। दमकल और पुलिस की टीमें भीषण आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

हालांकि, आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है और आग को बुझाने का प्रयास जारी है।

इससे पहले 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर में सब डिवीजन में स्थित उप जिला अस्पताल के एक पुराने कॉम्प्लेक्स में आग लग गई थी। जिसमें दो कमरे पूरी तरह से जलकर खाक हो गए थे। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट था।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईपीएस और 127 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

Newsdesk

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading