23.1 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

कोटा : एमबीबीएस छात्र ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में माता- पिता से मांगी माफी

कोटा, 6 मार्च । राजस्थान के कोटा में एक एमबीबीएस छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार सुबह उसका शव हॉस्टल के कमरे में मिला। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

छात्र सुनील बैरवा कोटा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था और मूल रूप से राजस्थान के बस्सी का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को सूचित कर उन्हें कोटा बुलाया गया है।



जांच के दौरान पुलिस को छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें उसने लिखा कि वह अपने माता-पिता के सपनों को पूरा नहीं कर पा रहा है और इसके लिए उनसे क्षमा मांगता है।



स्थानीय पुलिस ने बताया कि सुनील हॉस्टल के तीसरे ब्लॉक में रहता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।



बताया जा रहा है कि सुनील बुधवार को जब पूरे दिन नजर नहीं आया, तो रात में हॉस्टल के अन्य छात्रों को शक हुआ। उन्होंने उसके कमरे में झांककर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ मिला।



इसके बाद तुरंत महावीर नगर थाने को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और आगे की कार्रवाई शुरू की।



पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजहों का पता लगाया जा सके।

अन्य ख़बरें

तारीख पर तारीख की प्रवृत्ति में बदलनी होगी, 5 साल से पुराने राजस्व मामलों का हो निस्तारण: सीएम योगी

Newsdesk

रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने निगमायुक्त को बांधा रक्षा सूत्र

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading