23.3 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार, पीड़ित हॉलीवुड में कर चुकी है काम

crime news mumbai, 7 मार्च। हॉलीवुड अभिनेत्री को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपी को मुंबई की बांगुर नगर पुलिस ने शुक्रवार को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया, तो आरोपी फरार हो गया। हालांकि, काफी तलाश के बाद उसे चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे शनिवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। 55 वर्षीय पीड़िता मुंबई की रहने वाली है, वह हॉलीवुड में काम कर चुकी हैं। उसने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की और इसके बाद कई हॉलीवुड, बॉलीवुड और तमिल फिल्मों, टीवी धारावाहिकों में भी काम किया। वह एक ट्रांसजेंडर महिला है।

जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले पीड़िता सोशल मीडिया के जरिए 30 वर्षीय आरोपी के संपर्क में आई। उनकी जान पहचान जल्द ही गहरी दोस्ती में बदल गई। खुद को सहायक निर्देशक बताने वाले आरोपी ने जनवरी में पीड़िता से दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उसने शादी का प्रस्ताव रखा और अभिनेत्री ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। इसके बाद उन्होंने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। हालांकि, जब पीड़िता ने बाद में संबंध बनाने से इनकार कर दिया, तो उनके बीच तनाव पैदा हो गया और आरोपी ने उसका घर छोड़ दिया।

जब उसने बाद में शादी के बारे में पूछा, तो आरोपी ने टालना शुरू कर दिया। महिला को यह महसूस हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है, तो उसने मुंबई के बांगुर नगर पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और जांच के दौरान, उन्हें खुफिया जानकारी मिली कि वह चंडीगढ़ में छिपा हुआ है, जिसके बाद पुलिस की एक टीम चंडीगढ़ पहुंची और उसे हिरासत में लेकर मुंबई पहुंची। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे शनिवार तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

अन्य ख़बरें

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

अखिलेश यादव पर मंत्री सुरेश खन्ना का पलटवार, बोले- अपने कार्यकाल की कानून-व्यवस्था याद करें

Newsdesk

पमरे खेलकूद संघ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल महोत्सव का आयोजन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading