26.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

युवाओं को तंबाकू से दूर रखने की पहल, सिहोरा में अभियान 4.0 का आगाज



स्कूल और कॉलेज में विद्यार्थियों को दिलाई गई तंबाकू मुक्त रहने की शपथजबलपुर। युवाओं को तंबाकू सेवन से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जबलपुर जिले में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सिहोरा के सांदीपनि पंडित विष्णु दत्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शासकीय श्याम सुंदर अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवीन कोठारी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों में उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल के संदेश के माध्यम से विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत दुबे ने अभियान के उद्देश्यों और गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तंबाकू का सेवन गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से तंबाकू से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

मध्य प्रदेश वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन के संभागीय समन्वयक रोहित पालीवाल ने दोनों संस्थानों में विद्यार्थियों एवं स्टाफ को तंबाकू का सेवन नहीं करने, शैक्षणिक परिसरों को तंबाकू मुक्त रखने तथा परिवार और समाज को भी तंबाकू मुक्त बनाने की शपथ दिलाई।

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य ए.के. उपाध्याय, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं, महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. एम.के. श्रीवास्तव, प्राध्यापक डॉ. डी.के. बघेल, स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी शामिल हुए।

अभियान का उद्देश्य युवाओं में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाना और तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद देवी तालाब संरक्षण पर एनजीटी की अहम कार्यवाही

Newsdesk

पानी की मांग को लेकर अनशन पर बैठे किसानों ने विधायक गौरव सिंह पारधी के सामने किया अनशन समाप्त

Newsdesk

राज्य स्तरीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने ग्वालियर रवाना हुई छिंदवाड़ा परिक्षेत्र की टीम

Newsdesk

Leave a Comment