24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने जुमे की नमाज का समय बदला

islamic centre of india lucknow, 13 मार्च। मौलाना राशिद फिरंगी महली ने जुमे की नमाज की टाइमिंग को आगे बढ़ाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि 14 मार्च (शुक्रवार) को होली का त्योहार और जुमे की नमाज है, तो हमने जुमे की नमाज का समय आगे बढ़ाया है। मौलाना राशिद फिरंगी महली ने कहा, “जैसा कि आप लोगों को मालूम है कि 14 मार्च को होली का त्योहार है और उसी दिन रमजान का दूसरा जुमा भी है। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने एडवाइजरी जारी करके नमाज की टाइमिंग को आगे बढ़ाया है। इसके साथ ही हमारे हिंदू भाइयों ने कई जगहों पर होली की बरात की टाइमिंग में बदलाव किए हैं।”

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह दिन दोनों समुदाय अपने-अपने मजहब के मुताबिक पर्व मनाएंगे। इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं है। साथ ही हमें अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। हमें शांतिपूर्वक त्योहार मनाना है, ताकि शांति का संदेश अंतरराष्ट्रीय स्तर तक जाए। इससे पहले उन्होंने कहा था कि इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने सभी मस्जिद कमेटियों से अपील की है कि 14 मार्च को जुमे की नमाज का समय एक घंटा बढ़ा दिया जाए। इससे नमाजियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और हिंदू भाई-बहनों के त्योहार में भी कोई समस्या नहीं आएगी।

यह कदम दोनों समुदायों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने कहा कि यह रमजान का पवित्र महीना है। इस महीने सभी रोजेदार की यही कोशिश होती है कि उनकी वजह से किसी को भी कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि उस दिन होली रहेगी। सभी की छुट्टी रहेगी। तो ऐसी स्थिति में सभी मुसलमान कोशिश करें कि वे अपने घर पर रहकर ही नमाज अदा करें। कहीं जाएं नहीं। सभी मुसलमानों की यह कोशिश रहनी चाहिए कि किसी को भी कोई दिक्कत न हो। कोशिश करनी चाहिए कि इस दिन शांति-व्यवस्था बनी रहे। किसी भी प्रकार का खलल पैदा न हो। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे इन नियमों का पालन किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

किरनापुर में वार्डों का होगा कायाकल्पः विधायक ने किया  पक्की सड़कों और नालियों का भूमि पूजन

Newsdesk

*लालबर्रा में पुरातत्व बैठक आयोजित हुई*

Newsdesk

अमरकंटक में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का बड़ा असर

Newsdesk

Leave a Comment