25.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

पटियाला : कर्नल और उनके बेटे से मारपीट के मामले में 12 पुलिसकर्मी सस्पेंड

पटियाला, 17 मार्च। पंजाब के पटियाला में सेना के कर्नल और उनके बेटे से मारपीट के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में 12 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। मारपीट का पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया था। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार, पूरा विवाद पार्किंग को लेकर हुआ था। एसएसपी नानक सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि 13-14 मार्च की रात राजेंद्र हॉस्पिटल के बाहर एक घटना हुई थी। सेना के कर्नल और उनके बेटे के साथ पुलिस की झड़प हुई। इस घटना का हमें बहुत दुख है। यह घटना नहीं होनी चाहिए थी। ऐसी घटना पहले कभी नहीं घटी। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए 12 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

45 दिन में जांच पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि हम सेना के अधिकारी के मामले में माफी मांगते हैं। हम सेना का पूरा सम्मान करते हैं। कर्नल की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके पति पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे अंगद सिंह को पुलिस इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ढिल्लों, इंस्पेक्टर हैरी बोपाराय और इंस्पेक्टर रौनी सिंह और उनके लगभग 10 पुलिसकर्मियों ने डंडों, बेसबॉल के बैट और कुछ तेजधार हथियारों से बेरहमी से पीटा। इस दौरान उनके पति को कई चोटें आई हैं। उनका बायां हाथ टूट गया। जबकि बेटे अंगद सिंह के सिर पर गहरी चोट लगी है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कर्नल की पत्नी ने शिकायत में यह भी बताया था कि घटनास्थल की फुटेज में सब कुछ साफ है। घटना के बाद पति और बेटे का बयान बहुत देरी से दर्ज किया गया। लेकिन आज तक संबंधित पुलिस स्टेशन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। मेरे बार-बार अनुरोध करने और सिविल लाइन्स, पटियाला पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाने के बावजूद अभी तक एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई है।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नितिन नवीन भाजपा महासचिवों की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Newsdesk

Leave a Comment